मध्यप्रदेश के ग्वालियर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां आशिक मिजाज पति की हरकतें पकड़ने के लिए पत्नी ने ऐसा जाल बुना कि पति की होशियारी धरी रह गईं। एक ही छत के नीचे रहते हुए पत्नी के प्लान को समझ नहीं पाया….पढें पूरी खबर।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां आशिक मिजाज पति की हरकतें पकड़ने के लिए पत्नी ने ऐसा जाल बुना कि पति की होशियारी धरी रह गईं। एक ही छत के नीचे रहते हुए पत्नी के प्लान को समझ नहीं पाया और रंगे हाथ पकड़ा गया। पत्नी को पता था उसे ऐसे ही छोड़ दिया तो मानेगा नहीं दोबारा फिर हरकतें करेगा। इसलिए पत्नी ने उसे पुलिस के सामने लाकर खड़ा कर दिया। तब माफ किया जब पति ने पुलिस और उससे माफी मांगी और कसम खाईं कि किसी दूसरी महिला से संपर्क नहीं रखेगा
ग्वालियर(Gwalior) निवासी नवविवाहिता को शक था पति उसे धोखा दे रहा है। उससे छिपकर दूसरी महिलाओं से बातें करता है मेलजोल रखता है। इसलिए उसने पति पर नजर रखी। शक होने पर रोका टोका तो पति उसके आरोप को झूठा बताकर डांट फटकार करता था। दंपती के बीच मसला विवाद की वजह साबित होने लगा तो महिला ने पति को रंगे हाथ पकड़ने का प्लान बनाया। उसने फेसबुक(Facebook) और इंस्टाग्राम(Instagram) पर पायल के नाम से फर्जी एकाउंट बनाया और इसके जरिए पति को फ्रेंड रिक्वेट भेजी। अनजान महिला की तरफ से दोस्ती का न्यौता देखकर पति ने उसे तुरंत स्वीकार कर लिया।
होटल में पत्नी को देख उड़ गए होश
पति की हरकतों के तमाम सबूत इकट्ठा कर महिला ने उसे रंगे हाथ पकड़ने का दांव खेला। पायल के नाम से पति को फोन कर होटल में मिलने बुलाया। प्रेमिका का न्यौता मिलने पर आशिक मिजाज पति भी तुरंत होटल पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। प्रेमिका की जगह यहां पत्नी उसका इंतजार कर रही थी। रंगेहाथ पकड़े जाने पर महिला ने उसे खरी खोटी सुनाई फिर महिला थाने जाकर शिकायत की।
मामला सुनकर पुलिस ने महिला के पति को बुलाया तो उसने पत्नी के आरोप झूठे बता दिए, लेकिन बच नहीं पाया। महिला ने उसकी आशिकी के तमाम सबूत पुलिस को थमा दिए तो पति जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने उसकी क्लास लगाकर हवालात में बैठाने की तैयारी की तो भांप गया कि आशिकी जेल पहुंचा देगी। तब पत्नी से माफी मांगी और कसम खाई कि दोबारा ऐसी हरकत नहीं करेगा।
पति और पत्नी बने प्रेमी-प्रेमिका
पत्नी की नजर बचाकर पति ने सोशल मीडिया पर महिला मित्र से आशिकी शुरू कर दी। दोनों चैटिंग पर बातें करते रहे। एक छत के नीचे रहते हुए पति को आभास तक नहीं हुआ कि उसके मैसेज का जवाब प्रेमिका नहीं बल्कि पत्नी दे रही है। धीरे धीरे बातों का सिलसिला बढ़ा तो पति ने प्रेमिका को वीडियो और ऑडियो कॉल भी किए। यहां भी पत्नी ने उसे चकमा देकर दूसरी युवती से बात कराती रही।
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More