Categories: Uncategorized

GWALIOR : ‘मोबाइल बंद न रखें….’ एमपी में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, चौराहों पर तैनात रहेगी एंबुलेंस

होली के दिन शहर के सरकारी अस्पताल अलर्ट मोड़ पर रहेंगे।

रंगों का पर्व होली आप इतमिनान से बिना विघ्न मना सकें इसके लिए अधिकारी, डॉक्टर सब अलर्ट रहेंगे। एमपी के ग्वालियर शहर के सरकारी अस्पताल अलर्ट मोड़ पर रहेंगे। इसके तहत 14 मार्च को सुबह से ही जेएएच, जिला अस्पताल और सिविल अस्पतालों में विशेष व्यवस्था रहेगी। इसमें खासतौर से आंख, त्वचा रोग और ट्रॉमा सेंटर पर डॉक्टरों की ड्यूटी रहेगी। रंग खेलते समय कोई भी घटना होती है तो तुरंत अस्पताल में इलाज मिल सके। इस दिन अस्पतालों में दो घंटे की ओपीडी भी रहेगी।

मोबाइल बंद न रखें

होली को लेकर सिविल सर्जन डॉ. राजेश शर्मा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि 14 मार्च को समस्त अधिकारी, कर्मचारी अपने मोबाइल को बंद न रखें। क्योंकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में अधिकारी, कर्मचारी को ड्यूटी पर बुलाया जा सकता है। वहीं जिला अस्पताल में कैज्यूअल्टी, ट्रॉमा, प्रसूति गृह,एसएनसीयू, आई वार्ड 24 घंटे संचालित रहे।

अपनी लोकेशन के साथ चौराहों पर रहेगी एंबुलेंस

होली वाले दिन शहर के सभी लोकेशन के साथ प्रमुख चौराहों पर भी 108 एंबुलेंस को तैनात किया गया है। इससे किसी भी अप्रिय घटना होने पर मरीज को अस्पताल तक पहुंचाया जा सके। अस्पतालों में भी इमरजेंसी सेवा चालू रहेगी ।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

7 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

8 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

9 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

12 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

13 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

13 hours ago