Home उत्तराखंड हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पथरी क्षेत्र में स्टंटबाजों पर चला डंडा,...

हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पथरी क्षेत्र में स्टंटबाजों पर चला डंडा, 2 बाइक सीज और 6 लावारिस में दाखिल

0

हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पथरी क्षेत्र में स्टंटबाजों पर चला डंडा, 2 बाइक सीज और 6 लावारिस में दाखिल

अर्जुन धारीवाल
हरिद्वार। थाना पथरी क्षेत्र के अंतर्गत दुर्गागढ़ जंगल में सड़क पर हुड़दंग मचाने और खतरनाक स्टंट करने वाले बाइकर्स के खिलाफ हरिद्वार पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से 2 मोटरसाइकिल सीज की हैं, जबकि भाग रहे युवकों की 6 अन्य मोटरसाइकिलों को लावारिस में दाखिल किया है।

जंगल के रास्ते पर कर रहे थे स्टंट
पुलिस को 8 सितंबर 2026 को सूचना मिली कि दुर्गागढ़ जंगल में कुछ युवक सड़क पर बाइकों से हुड़दंग मचा रहे हैं और खतरनाक स्टंट कर आम जनता के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

पुलिस को देखकर स्टंटबाज युवकों में हड़कंप मच गया। कई लड़के अपनी मोटरसाइकिलें मौके पर ही छोड़कर जंगल की तरफ भाग निकले। हालांकि, मुस्तैद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 2 बाइकर्स को रंगे हाथों पकड़ लिया और उनकी गाड़ियों को मौके पर ही सीज कर दिया। इसके अलावा, मौके पर छूटी अन्य 6 मोटरसाइकिलों को पुलिस थाने ले आई, जिन्हें लावारिस में दाखिल किया गया है।

बरामद वाहनों का विवरण
सीज की गई मोटरसाइकिलें:

  • UK08W-9483
  • UK07BS-1653

लावारिस में दाखिल की गई मोटरसाइकिलें (सभी स्प्लेंडर प्लस, काले रंग की):

  • UK08BB-2009
  • UA08-J-6775
  • UK08 AF-2821
  • UK08 BE-1954
  • UK08BD-580
  • UK017Y-0510

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में मुख्य रूप से शामिल रहे:

  1. रविन्द्र कुमार (थानाध्यक्ष)
  2. उपेन्द्र सिंह (वरिष्ठ उपनिरीक्षक)
  3. बबलू चौहान (उपनिरीक्षक)
  4. नारायण राणा (हेड कांस्टेबल)
  5. मनोज वर्मा (कांस्टेबल)
  6. नारायण सिंह (कांस्टेबल)

पुलिस प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि सड़कों पर हुड़दंग और स्टंटबाजी कर लोगों की जान जोखिम में डालने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version