Explore the website

Looking for something?

Friday, May 1, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

डिंडोरी जिले में विशेष...

डिंडोरी। Security Skills Council of India (SSCI) एवं Security and Intelligence Services Limited...

आम आदमी पार्टी ने...

किसानों की सुनी समस्या, जिला प्रशासन करे जल्द निराकरण* डिंडौरी (शहपुरा):-आम आदमी पार्टी (AAP)...

इंदौर: भीषण गर्मी में...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में भीषण गर्मी के बीच जहां आम लोग घरों से...

इंदौर सिटी ACP के...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में रविवार देररात को एसीपी रूबीना मिजवानी और उनके पति...
Homeमध्य प्रदेशINDORE : अपनी ही पार्टी पर जमकर बरसी रुबीना इकबाल, बोली- मुसलमानों...

INDORE : अपनी ही पार्टी पर जमकर बरसी रुबीना इकबाल, बोली- मुसलमानों के लिए क्यों नहीं बोलती कांग्रेस, मुस्लिम क्या सिर्फ वोट देने के लिए हैं

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

इंदौर/मध्य प्रदेश के इंदौर से कांग्रेस पार्षद ने अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा है। खजराना से कांग्रेस की मुस्लिम महिला पार्षद रूबीना इकबाल खान ने मुसलमानों पर आ रहे बयानों को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कई मुद्दों पर अपना विचार रखे और कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर सवाल खड़े किए।

कांग्रेस पार्षद रूबीना ने कहा आजकल मुसलमानों के बारे में कई तरह के बयान आ रहे हैं। धीरेन्द्र शास्त्री कह रहे हैं दुर्गा बनो, काली बनो पर बुर्के वाली मत बनो। आप अपनी लड़कियों को यह शिक्षा जरूर दो कि वो दुर्गा और काली बन जाए, लेकिन उसकी तुलना बुर्के वाली से क्यों की जा रही है। ये गलत बात है, मुस्लिम लड़कियां कौन सा लव जिहाद कर रही है। प्रज्ञा ठाकुर कह रही है कि हरे रंग से आतंकवाद निकलता है। मेरा कांग्रेस पार्टी और जीतू पटवारी से सवाल है, मुसलमान क्या सिर्फ कांग्रेस को वोट देने के लिए है क्या? उनके लिए जब कोई गलत बोलता है तो ऐसी प्रेस वार्ता करना चाहिए। बुर्के वाली के हाथ में कौन सा बम और रिवाल्वर है? प्रियंका गांधी और दिग्विजय सिंह को भी इस पर बोलना चाहिए।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version