आशीष जवखेड़कर
इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र की गणेश धाम कॉलोनी में रहने वाले पति पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पहले तो पत्नी ने जहर खा लिया और उसके कुछ देर बाद पति ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। महिला को गंभीर हालत में हॉस्पिटल भेजा गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
दरअसल पूरी घटना इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र की गणेश धाम कॉलोनी की है। जहां सोमवार रात पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि अजब सिंह राजपूत ने 12 बोर की बंदूक से खुद को गोली मार ली और उसकी मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी बबीता ने जहर खा लिया।
वही मृतक के परिजन ने बताया कि पति पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था जिसके चलते पहले पत्नी बबीता ने जहरीला पदार्थ खाया और पति अजब सिंह ने बाद में लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर अपनी जिंदगी खत्म कर दी। बहरहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…
Google AI Premium Offer: क्या है गूगल की नई योजना?Gemini Advanced and 2TB Cloud Storage:…
GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…
शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…