Explore the website

Looking for something?

Monday, July 27, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

जिला चिकित्सालय डिण्डौरी में...

कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरतने तथा स्वास्थ्य विभाग की छबि धूमिल...

इंदौर में ड्राई फ्रूट...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) ग्राहक की शिकायत पर मालवा मिल स्थित दुकान से...

इंदौर में दो राज्यों...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) इंदौर में राजस्थान और मध्य प्रदेश पुलिस के बीच...

डॉक्टर की लापरवाही से...

शाहपुरा/डिंडौरी। विकासखंड शहपुरा के ग्राम कठौतिया निवासी एक पशुपालक ने मेहंदवानी पशु चिकित्सालय...
Homeमध्य प्रदेशINDORE : बीवी को बच्चा नहीं हुआ, तो 55 साल की मौसी...

INDORE : बीवी को बच्चा नहीं हुआ, तो 55 साल की मौसी का रेता गला, पुलिस के आगे कबूली ये बात

आशीष जवखेड़कर

उसे लगता था कि मौसी की वजह से उसकी बीवी को संतान नहीं हो रही थी. इसी सोच के चलते उसने मौसी को बाइक पर बैठाया और देवास ले गया. वहां सुनसान जगह पर धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी.

आज के आधुनिक दौर में देश के कुछ हिस्से ऐसे हैं जहां लोग अब तक भी अंधविश्वास की जकड़ से नहीं निकल पाए हैं. ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के इंदौर से सामने आया है. जहां एक सिरफिरे भांजे ने अपनी 55 साल की मौसी को मौत के घाट उतार दिया. आरोपी भांजे को शक था कि उसकी मौसी ने तंत्र-मंत्र किया, जिसके कारण उसे संतान नहीं हो रही थी. इसी शक में उसने मौसी को मौत के घाट उतार दिया. मृतका का नाम अमानत बाई है. मालूम हो कि कुछ दिनों से अमानत बाई गायब थी. जिसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट खजराना थाने में दर्ज कराई थी. पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी. इसी दौरान छानबीन में पुलिस को पता चला कि एक युवक के साथ महिला बाइक पर जाते दिखी थी. पुलिस ने बाइक का नंबर ट्रेस कर मृतिका के परिचित मुकेश को पकड़ा. इधर, परिजनों ने पहले ही मुकेश पर शक जताया था. जब पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने सच उगल दिया.

देवास ले जाकर गला रेतकर हत्या

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मौसी पर जादू-टोना करने का शक करता था. उसे लगता था कि मौसी की वजह से उसकी बीवी को संतान नहीं हो रही थी. इसी सोच के चलते उसने मौसी को बाइक पर बैठाया और देवास ले गया. वहां सुनसान जगह पर धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी.

देवास पुलिस को सौंपी गई जानकारी

इंदौर पुलिस ने मामले की पूरी जानकारी देवास पुलिस को दे दी है. आगे की कार्रवाई देवास पुलिस करेगी. मामले में ADCP अमरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है.

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version