Wednesday, March 11, 2026

TOP NEWS

शहपुरा पुलिस ने हत्या...

दिनांक 26.02.2026 को प्रार्थी अशोक झारिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप सरपंच ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए कलेक्टर को सोपा...

वैनगंगा नदी पुलिया के...

इलियास खान जिला गडचिरोली MHवैनगंगा नदी पुलिया के नीचे मिला 34 वर्षीय महिला का...

बिलगांव में धूमधाम से...

बैठक में तैयारियों पर चर्चा, आसपास के साहू बाहुल्य गांवों से स्वजातीय बंधुओं...
Homeराजस्थानJAIPUR : मजाक-मजाक में साथी के प्राइवेट पार्ट में भर दी हवा,...

JAIPUR : मजाक-मजाक में साथी के प्राइवेट पार्ट में भर दी हवा, फटी आंत, आरोपी गिरफ्तार

लोकेश शर्मा

चप्पल फैक्ट्री में एक श्रमिक द्वारा मजाक में दूसरे श्रमिक के प्राइवेट पार्ट में प्रेशर पंप से हवा भरने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जयपुर। कालाडेरा कस्बे के रीको औद्योगिक क्षेत्र स्थित चप्पल फैक्ट्री में एक श्रमिक द्वारा मजाक में दूसरे श्रमिक के प्राइवेट पार्ट में प्रेशर पंप से हवा भरने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी बाबूलाल मीणा ने बताया कि 21 फरवरी को कालाडेरा रीको क्षेत्र स्थित चप्पल फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिक रघुवीर मांझी (34) पुत्र कलेश्वर मांझी निवासी आजाद नगर जिला नवादा बिहार हाल निवासी हनुमान गार्डन के पास कालाडेरा ने मजाक-मजाक में प्रेशर पाइप से अपने साथ काम करने वाले बेस्ट बंगाल निवासी 31 वर्षीय सोविक सिंह के प्राइवेट पार्ट में प्रेशर पंप से हवा भरने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी बिहार भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने आरोपी को डिटेन करके पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया।

बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि प्रेशर पाइप से हवा भरने से श्रमिक सोविक के पेट की आंत फट गई थी। बाद में चौमूं के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments