Home मध्य प्रदेश छात्राओं से कथित अनुचित व्यवहार के आरोपों पर भाजपा महिला मोर्चा का...

छात्राओं से कथित अनुचित व्यवहार के आरोपों पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

0

छात्राओं से कथित अनुचित व्यवहार के आरोपों पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

राहुल सेन मांडव
मो

मनावर:- जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के प्रोफेसर एवं कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम के विरुद्ध छात्राओं द्वारा कथित यौन उत्पीड़न एवं अनुचित व्यवहार के आरोप सामने आने के मामले में सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा ने मनावर के गांधी चौराहे पर विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।
प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अश्विनी परांजपे के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रदर्शन में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर नारेबाजी की और छात्राओं से जुड़े कथित आरोपों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान महिलाओं की गरिमा, सम्मान एवं सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।
प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से जुड़े मामलों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। महिलाओं की अस्मिता एवं गरिमा के मामलों में किसी भी प्रकार के दोहरे मापदंड नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं से संबंधित गंभीर आरोपों पर निष्पक्षता से विचार करते हुए नियमानुसार उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।
भाजपा महिला मोर्चा की जिला मीडिया प्रभारी श्रीमती रानी भायल (कुक्षी) ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार महिला मोर्चा ने प्रदर्शन के माध्यम से महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
प्रदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनाली श्रीवास्तव, दक्षा पाटीदार, उप्पल चौबे, सिरू सेन, शालिनी शर्मा, यामिनी लेले, पिंकी वास्केल, दीपिका कदम, माला पांडे, आशा सालवी सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रहीं

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version