Home देश LoC पर फिर किया सीजफायर का उल्लंघन,पाकिस्तान की ‘नापाक’ हरकत,भारतीय सेना ने...

LoC पर फिर किया सीजफायर का उल्लंघन,पाकिस्तान की ‘नापाक’ हरकत,भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तान ने फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है. भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है.

जम्मू: पाकिस्तान ने फिर से नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बिना उकसावे के लगातार 12वें दिन गोलीबारी की, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया. खबर के मुताबिक, पाकिस्तान ने 5-6 मई की रात को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास के इलाकों में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया.

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है. भारतीय सेना ने एक बयान में कहा, रात को पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के पार कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और जम्मू-कश्मीर के अखनूर इलाकों में बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की. भारतीय सेना ने भी उचित तरीके से जवाब दिया.”

रियासी के एक स्थानीय व्यक्ति का कहना है कि, पाकिस्तान के बुरे दिन आने वाले हैं, क्योंकि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वो क्या कर रहे हैं. पाकिस्तान विनाश के रास्ते पर जा रहा है. ऐसा लगता है कि पाकिस्तान को फिर से सबक सिखाने की जरूरत है…अगर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आएगा तो युद्ध होगा. ऐसे में भारत कितना बर्दाश्त करेगा? भारत द्वारा उठाया गया ये कदम एक शुरुआत है…”

इसके बाद राजौरी जिले के सुंदरबनी और नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास कई चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई, जबकि उसके बाद जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास परगवाल सेक्टर में गोलीबारी की गई.

भारत और पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच 29 अप्रैल को हॉटलाइन पर बातचीत हुई थी. इस दौरान भारत ने पाकिस्तान की ओर से जम्मू कश्मीर में एलओसी पर बिना उकसावे के की जा रही गोलीबारी पर चर्चा की थी। इसके बावजूद संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की जा रही है. ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय पक्ष ने पाकिस्तानी पक्ष को बिना उकसावे के की गई गोलीबारी के बारे में चेतावनी दी थी.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version