Home मध्य प्रदेश मां दुर्गेश्वरी धाम पर 9 दिवसीय गरबा महोत्सव सम्पन्न, समापन पर हुवा...

मां दुर्गेश्वरी धाम पर 9 दिवसीय गरबा महोत्सव सम्पन्न, समापन पर हुवा विशाल भंडारा

0

मां दुर्गेश्वरी धाम पर 9 दिवसीय गरबा महोत्सव सम्पन्न, समापन पर हुवा विशाल भंडारा

राहुल सेन मांडव
मो

मांडू। विश्व पर्यटन नगरी मांडू के वार्ड क्रमांक-10 स्थित मां दुर्गेश्वरी धाम सेवा समिति द्वारा आयोजित 9 दिवसीय गरबा महोत्सव का भक्तिभाव के साथ समापन हुआ।

नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गेश्वरी धाम परिसर में विशेष पूजा, आरती और गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रतिदिन शाम को सजे हुए पंडाल में सैकड़ों महिलाएं, युवतियां और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में गरबा कर मां की आराधना करते नजर आए। आकर्षक सजावट और माता की भव्य प्रतिमा ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

समापन पर हुआ विशाल भंडारा
नौ दिनों तक चले धार्मिक आयोजन के समापन पर मां दुर्गेश्वरी धाम सेवा समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में मांडू नगर के 15 वार्डों सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसादी ग्रहण की।

सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष नवरात्रि में इस गरबा महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस बार भी नागरिकों और श्रद्धालुओं के सहयोग से आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

आयोजन के सफल समापन पर समिति ने सभी सहयोगियों, भक्तों और नगरवासियों का आभार व्यक्त किया और माता से नगर की सुख-समृद्धि की कामना की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version