Home Uncategorized चतुर्भुज राम मंदिर में ब्रह्मलीन महंत की 30वीं पुण्यतिथि व अन्नकूट महोत्सव...

चतुर्भुज राम मंदिर में ब्रह्मलीन महंत की 30वीं पुण्यतिथि व अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से संपन्न, उमड़ा आस्था का सैलाब

0

चतुर्भुज राम मंदिर में ब्रह्मलीन महंत की 30वीं पुण्यतिथि व अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से संपन्न, उमड़ा आस्था का सैलाब

राहुल सेन, मांडव
मो.

मांडू न्यूज / मांडू। ऐतिहासिक नगरी मांडव स्थित प्रसिद्ध चतुर्भुज श्री राम सरकार मंदिर में बुधवार को दो भव्य आयोजन एक साथ संपन्न हुए। ब्रह्मलीन महंत सतगुरु महामंडलेश्वर श्री रामनारायण दास जी महाराज की 30वीं पुण्यतिथि के साथ-साथ परंपरागत अन्नकूट महोत्सव भी हर्षोल्लास से मनाया गया।

मंदिर परिसर को फूलों, दीपों और रंग-बिरंगी रोशनियों से दुल्हन की तरह सजाया गया था। सुबह से ही मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा।

अभिषेक के साथ हुई कार्यक्रम की शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत विशेष अभिषेक से हुई। भगवान चतुर्भुज श्री राम, माता जानकी और लक्ष्मण जी का तथा ब्रह्मलीन महंत जी का औषधीय द्रव्यों से अभिषेक किया गया। इसके बाद अखंड रामायण पाठ, सुंदरकांड पाठ, दुर्गा सप्तशती पाठ और हवन क्रिया संपन्न हुई।

56 भोग का लगा अन्नकूट, भक्तों ने पाया महाप्रसाद
अन्नकूट महोत्सव के अंतर्गत भगवान श्री राम को 56 भोग (छप्पन भोग) अर्पित किए गए। अन्न के पहाड़ की झांकी बनाकर भगवान को भोग लगाया गया, जिसे देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुष्पांजलि और महा आरती की गई। इसके बाद हजारों भक्तों ने अन्नकूट के महाप्रसाद का लाभ लिया।

मंदिर के महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर डॉ. नरसिंह दास जी महाराज की उपस्थिति में महंत जी की समाधि स्थल और चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण किया गया।

गुरु सेवा की प्रतिमूर्ति थे – डॉ. नरसिंह दास
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर डॉ. नरसिंह दास जी महाराज ने कहा कि – उनके गुरु सेवा की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने आराध्य की सेवा के साथ-साथ गौ सेवा, संत सेवा और निर्बलों व असहायों की सेवा को भी प्राथमिकता दी।

उन्होंने कहा कि अपने गुरु के मार्गदर्शन में वे उनके सेवा प्रकल्पों और मंदिर के भौतिक विकास को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं।

ये रहे उपस्थित –
महंत जीवन दास, आचार्य पं. शुभम त्रिवेदी, पं. महेंद्र शर्मा, पं. गोपाल वैष्णव, मांडू नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जयराम गावर, चतुर्भुज श्री राम मंदिर ट्रस्ट के सचिव मांगीलाल जायसवाल, ट्रस्टी परमानंद विश्वकर्मा, लक्ष्मी नारायण पाटीदार, अशोक निगम सहित बड़ी संख्या में नगर और आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालु उपस्थित थे।

अंत में ट्रस्ट द्वारा सभी भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version