आंगनवाड़ी केंद्रों में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम आयोजित संपन्न हुआ
छोटे बच्चों को बांटे फल व मिठाइयां
राहुल सेन मांडव
मो
मांडू न्यूज/सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम और मातृ एवं स्वास्थ्य पोषण संवाद गतिविधि का आयोजन अत्यंत उत्साह एवं धूमधाम के साथ किया गया। इसी कड़ी में नालछा परियोजना के सेक्टर मांडू-1 में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
यह आयोजन नालछा ब्लॉक परियोजना अधिकारी संजय गायकवाड़ और सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती दुर्गा चौहान के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा धार जिला ग्रामीण सह मीडिया प्रभारी राहुल सेन मांडव एवं राजेश उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा बच्चों को फल एवं मिठाइयों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों और महिलाओं के लिए कई गतिविधियां आयोजित की गईं: स्वास्थ्य जांच व योजनाएं: केंद्रों पर बच्चों एवं महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।मनोरंजक गतिविधियां: बच्चों के लिए विशेष मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे बच्चों में काफी उत्साह देखा गया।सराहनीय योगदानः कार्यक्रम को सफल बनाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संगीता चौहान एवं रेखा ठाकुर की महत्वपूर्ण और सक्रिय भूमिका रही। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा धार जिला ग्रामीण सह मीडिया प्रभारी राहुल सेन मांडव द्वारा कहा गया
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म को सेवा दिवस के रूप में भव्य रूप से पूरे देश में सेवा दिवस का आयोजन कार्य किया जा रहा है महिला एवं बाल विकास के द्वारा हर आंगनबाड़ी केंद्रों पर इसका जो कार्यक्रम भव्य रूप से किया जा रहा है जिसमें भारत सरकार के द्वारा जो गर्भवती महिला की गोद भराई और बच्चों का हर अन्नप्राशन महिलाओं को स्वस्थ शरीर और बच्चों के पोषण साथ ही भारत सरकार और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना जैसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना पोषण अभियां आदि की जानकारी दी गई
