Explore the website

Looking for something?

Wednesday, July 15, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

कक्षा छठवीं व ग्यारहवी...

डिंडोरी। पी.एम.श्री. स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव प्रभारी प्राचार्य अल्का विश्वकर्मा ने जानकारी...

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार को एक होटल में उस समय...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या के ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा पूरे रामलाल तिवारी का...

अज्ञात वाहन की चपेट...

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा में एक अज्ञात तेज...
Homeमध्य प्रदेशMP में बड़ा कांड! केंद्रीय मंत्री के बंगले के पास कचरे में...

MP में बड़ा कांड! केंद्रीय मंत्री के बंगले के पास कचरे में मिले 42 वोटर कार्ड, मचा हड़कंप

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज भोपाल/‘वोट चोरी’ की चर्चाओं के बीच मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। जहां केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार के लोकसभा क्षेत्र में उनके आवास के पास 40 से ज्यादा मतदाता पहचान पत्र (voter ID card) कचरे में पड़े मिले। मामले की जानकारी लगते ही कोऑपरेटिंग बैंक के पूर्व अध्यक्ष विवेक चतुर्वेदी ने टीकमगढ़ एसडीएम (SDM) को सूचना दी। इसके बाद मौके पर टीम ने पहचान पत्र बरामद कर चुनाव आयोग को सौंप दिए हैं और ये वोटर कार्ड किसके हैं और यहां कैसे पहुंचे इस मामले की जांच शुरु कर दी गई है।

तहसीलदार सतेंद्र गुर्जर के अनुसार, सूचना पर तत्काल पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और वोटर कार्ड बरामद किए। घटनास्थल पर कुल 42 मतदाताओं के वोटर कार्ड मिले हैं। सभी वोटर कार्ड पर वर्ष 2011-12 छपा था। उन्होंने बताया कि सभी पहचान पत्र चुनाव आयोग (EC) के स्थानीय कार्यालय में जमा करा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है कि ये पहचान पत्र किसके हैं और मंत्री के आवास के पास कैसे पहुंचे?

तहसीलदार ने आगे कहा कि कोऑपरेटिंग बैंक के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री के करीबी सहयोगी विवेक चतुर्वेदी ने उन्हें फ़ोन पर आवास के पास पड़े पहचान पत्रों के बारे में जानकारी दी। मौके पर पहुंची टीम ने सभी पहचान पत्रों को जब्त कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version