Sunday, February 15, 2026

TOP NEWS

पीथमपुर : पुलवामा शहीदों...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ हिन्दू स्वाभिमान परिषद ने पीथमपुर/धार...

मेहंदवानी में ‘संपूर्णता अभियान...

कलेक्टर, जिला डिंडोरी के निर्देशानुसार मेहंदवानी (आकांक्षी विकासखंड) में ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ के...

कटनी में मंगेतर पर...

( कटनी सवाददाता मोहम्मद एज़ाज़ ) युवती ने पुलिस को बताया कि उसने युवक...

रतलाम में ग्रामीण और...

रतलाम के लुनेरा स्थित प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर की पहाड़ी पर खनन का...
Homeमध्य प्रदेशNARMADAPURAM : अश्लील इशारे कर देता है धमकी, प्राइवेट अस्पताल के संचालक...

NARMADAPURAM : अश्लील इशारे कर देता है धमकी, प्राइवेट अस्पताल के संचालक पर महिला ने लगाए संगीन आरोप

NARMADAPURAM NEWS : वहीं, रमीज अली ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उनका कहना है कि ये मामला पार्टनरशिप तोड़ने और ब्लैकमेलिंग से जुड़ा है. उन्होंने खुद पर लगे आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया है.

मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जिले के स्वास्तिक अस्पताल के संचालक रमीज अली और एंबुलेंस ड्राइवर मुश्ताक खान के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ है. अस्पताल की चार महिला कर्मचारियों ने देहात थाने में शिकायत दर्ज कराई है. इन महिला कर्मचारियों का आरोप है कि वे पिछले 9 महीनों से अस्पताल में काम कर रही थीं. इस दौरान अस्पताल संचालक और एंबुलेंस ड्राइवर उनके साथ अभद्र भाषा में बात करते थे और अश्लील इशारे करते थे. जब उन्होंने इसका विरोध किया तो नौकरी से निकालने और जान से मारने की धमकी दी गई.

4 महीने से सैलरी भी नहीं मिली

महिलाओं का कहना है कि उन्हें चार महीने की सैलरी भी नहीं दी गई. महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने रमीज अली और मुश्ताक खान के खिलाफ छेड़छाड़ की FIR दर्ज की है. ASI गणेश रघुवंशी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

वहीं, रमीज अली ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उनका कहना है कि ये मामला पार्टनरशिप तोड़ने और ब्लैकमेलिंग से जुड़ा है. उन्होंने खुद पर लगे आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया है. इस घटना के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments