Monday, April 6, 2026

TOP NEWS

प्रधानमंत्री आवास योजना की...

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने मौका का किया निरीक्षण* शहपुरा:-  डिंडोरी जिले के...

शौचालय में बन रहा...

डिंडोरी जिले के शहपुरा जनपद क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला...

इंदौर : पुलिस थाना...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर की एरोड्रम थाना पुलिस ने क्षेत्र...

इंदौर : हाथीपाला में...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ पुलिस थाना रावजी बाजार पर फरियादी मुख्तियार...
Homeमध्य प्रदेशNEEMUCH : युवती ने की लव मैरिज तो पिता ने मृत मानकर...

NEEMUCH : युवती ने की लव मैरिज तो पिता ने मृत मानकर रख दिया मृत्यु भोज, तस्वीर रखकर किए पुष्प अर्पित

NEEMUCH NEWS : मध्य प्रदेश के नीमच जिला मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूरी पर स्थित गांव बरूखेडा में एक युवती प्रेमी के साथ चली गई तो उसके माता- पिता ने गोरनी (मृत्यु भोज) का कार्यक्रम रख दिया और उसकी तस्वीर पर स्वर्गीय लिखकर पुष्प अर्पित कर दिए। दरअसल युवक – युवती दोनों ही माली समाज से हैं। 19 वर्षीय निकिता पिता गोधर्वन माली ने गांव के ही प्रदीप पिता किशोर माली से प्रेम विवाह कर लिया। मंदिर में युवक- युवती दोनों ने एक – दूसरे पर पुष्पमाला डाली और सोशल मीडिया पर इसके फोटो वायरल कर दिए।

24 फरवरी से ही दोनों युवक – युवती गायब है और सोशल मीडिया के जरिए इनके परिजनों को इस बात का पता चला। युवती के पिता गोवर्धन माली ने मृत मान लिया और मृत्युभोज का कार्यक्रम रख दिया। जिसमें पूरे गांव को आमंत्रित किया गया। निकिता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। युवती के माता – पिता ने सदा के लिए रिश्ता ही खत्म कर दिया और उसे मृत मानकर हिंदू रीति – रीवाज से कार्यक्रम भी कर लिया।

जिंदा युवती के मृत्युभोज कार्यक्रम रखने को लेकर यह चर्चा का विषय बना हुआ है। नीमच सिटी थाने में युवक – युवती के बयान दर्ज किए है। युवती ने युवक के साथ रहने की इच्छा जताई तो पुलिस ने युवक के सुर्पुद युवती को कर दिया।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments