Categories: Uncategorized

INDORE : इंदौर में हिंदू संगठन, करणी सेना व भक्त मंडल का आक्रोश, पुलिस को बंद करवाने पड़े पब

INDORE NEWS (आशीष जवखेड़कर) : इंदौर में हिंदू संगठनों ने पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस ने कालका माता मंदिर में भजन बंद करवाए थे, जिसके विरोध में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया और सभी धर्मों के साथ समान व्यवहार की मांग की।

कालका माता मंदिर में भजन बंद करवाकर विवादों में फंसी पुलिस को शनिवार रात हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं और कालका माता मंदिर भक्त मंडल के विरोध का सामना करना पड़ा। सैकड़ों की संख्या में विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और विजय नगर चौराहे पर हनुमान चालीसा का पाठ किया।

हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ही प्रदर्शन की चेतावनी दे दी थी। उनका आरोप है पुलिस मंदिरों में पौने 11 बजे भजन-कीर्तन बंद करवा देती है, जबकि पब-होटलों में देर रात पार्टियां चलती हैं। थाने के सामने बहुमंजिला इमारत में तो तेज म्यूजिक बजता रहता है।

राजपूत करणी सेना के सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे

पुजारी राहुल यादव के आह्वान के बाद हिंदू जागरण मंच, बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता चौराहे पर जमा हो गए। प्रदर्शन में श्री राजपूत करणी सेना के सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे। मप्र प्रमुख अनुराग प्रताप सिंह राघव ने कानून की धज्जियां उड़ाते ध्वनि प्रदूषण करने वाले यंत्रों पर कार्रवाई की मांग की।

सभी धर्मों का सम्मान किया जाए

राघव ने कहा कि सभी धर्म-समुदायों के साथ उचित और समान कार्रवाई की जाए। सभी धर्मों का सम्मान किया जाए। धार्मिक स्थलों पर रोज कार्यक्रम नहीं होते हैं। विशेष तिथि या उत्सव पर प्रशासन को सहयोग करना चाहिए। भीड़ देखते हुए चार थानों का बल तैनात किया गया।

पब चालू होने की सूचना मिली

हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जयश्री राम और जय माता दी के नारे लगाए। कार्यकर्ता हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। इस दौरान पब चालू होने की सूचना मिली। एडिशनल डीसीपी जोन-2 अमरेंद्रसिंह ने तत्काल टीम भेज कर पब बंद करवाया।

एसआई पर कार्रवाई की मांग

एडीसीपी के मुताबिक पुलिस तय समयसीमा में पब, होटल और बार बंद करवा रही है। गुरुवार को ही अपोलो प्रीमियम में संचालित एक पब के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। आखिर में पुलिस को ज्ञापन सौंप कर प्रदर्शनकारी लौट गए। उन्होंने कीर्तन बंद करवाने वाले विजय नगर थाना के एसआई अनिल गौतम पर भी कार्रवाई की मांग की।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

छिंदवाड़ा में सिस्टम की नाकामी: सड़क न होने से डोली में ढोई गई गर्भवती, पेट में ही मासूम की मौत; माँ ICU में भर्ती

संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…

2 hours ago

GST Registration New Rules: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा जीएसटी नंबर; सरकार ने बदली नीति

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…

4 hours ago

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

4 hours ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

7 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

7 hours ago