Categories: Uncategorized

PITHAMPUR : पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड का कचरा जलाने की प्रक्रिया जारी, संभागायुक्त ने की लोगों से खास अपील l

PITHAMPUR NEWS (प्रफुल्ल तंवर) : संभागायुक्त दीपक सिंह अपनी घोषणा अनुसार मौके पर रहे थे। उन्होंने बताया, पारदर्शिता और सावधानी रखकर सारी प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि किसी भी अफवाह पर भ्रमित न हों, सबकुछ आपके सामने है..।

यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा पीथमपुर में जलाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। संभागायुक्त दीपक सिंह अपनी घोषणा अनुसार मौके पर रहे थे। उन्होंने बताया, पारदर्शिता और सावधानी रखकर सारी प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है। जनता से आग्रह किया गया है कि, वे अफवाहों से सावधान रहे और भ्रमित ना हो, सब कुछ आपके सामने है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश बाद यूनियन कार्बाइड कंपनी का जहरीला कचरा पीथमपुर में जलाया जा रहा है। ट्रायल के तौर पर 10 टन कचरा जलाया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट कोर्ट में पेश होगी। कचरा जलाने की प्रक्रिया शुक्रवार दोपहर 3 बजे से शुरू हो चुकी है, जिसमें संभागायुक्त दीपक सिंह भी मौके पर मौजूद रहे थे।

प्रदूषण विभाग की वेबसाइट पर लगातार अपडेट हो रही रिपोर्ट

चर्चा के दौरान सिंह ने कहा कि कचरा के निपटान की प्रक्रिया पारदर्शी और सुरक्षित है। गुरुवार से प्रोसेस शुरू कर दी गई थी तो शुक्रवार को दोपहर तीन बजे से कचरे को जलाना शुरू किया गया। सोशल मीडिया पर उसका लाइव चल रहा है, जिसे देखा जा सकता है। 72 घंटे में 10 टन कचरा जलेगा। मौके पर रामकी कंपनी और प्रदूषण विभाग के वैज्ञानिक के साथ धार प्रशासन की टीम भी है। प्रदूषण विभाग अपनी वेबसाइट पर लगातार रिपोर्ट अपडेट कर रहा है। जनता से आग्रह है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दे और किसी के बहकावे में आकर भ्रमित भी ना हो क्योंकि सब कुछ आपकी आंखों के सामने ही है।

दुनिया ने लाइव देखा यूनियन कार्बाइड का कचरा दहन

पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड का कचरा दहन पूरी दुनिया ने लाइव देखा। इसके लिए की गई अलग व्यवस्था के माध्यम से दहन के बाद गैस उत्सर्जन के प्रतिशत को भी लाइव बताया जा रहा है। जो निर्धारित समय में अपडेट किया जा रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के डायरेक्टर एसके द्विवेदी ने बताया, ऑनलाइन सिस्टम के डाटा इन्सीनरेटर परिसर के बाहर स्थित डिस्प्ले बोर्ड पर प्रदर्शित हो रहे हैं। इन्सीनरेटर का संचालन निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किया जा रहा है

इस तरह प्रदर्शित कर रहे गैस उत्सर्जन डेटा

नाइट्रोजन के ऑक्साइड 74.75 मिलीग्राम / सामान्य घनमीटर।ऑक्सीजन 14.51 प्रतिशत।टोटल ऑर्गेनिक कॉर्बन 12.41 मिलीग्राम / सामान्य घननीटर।पर्टिकुलेट मेटर 11.33 मिलीग्राम / सामान्य घनमीटर।कॉर्बन मोनो ऑक्साइड 738 मिलीग्राम / सामान्य घनमीटर।सल्फर डाई ऑक्साइड 5.22 मिलीग्राम / सामान्य घनमीटर।कॉर्बन डाई ऑक्साइड 4.7 प्रतिशत।हाईड्रोजन फ्लोराइड 0.35 प्रतिशत।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

तान्या इंडेन एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता बेहाल

तीन घंटे तक एजेंसी में इंतजार, बारिश में एक किलोमीटर दूर गोदाम से सिलेंडर लाने को मजबूर हुए उपभोक्ता एंकर… Read More

5 minutes ago

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

8 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

9 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

10 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

13 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

14 hours ago