SHEHDOL NEWS : जैतपुर के ग्राम चकौडिय़ा की घटना, हादसे के बाद चालक फरार
जैतपुर के ग्राम चकौडिय़ा की घटना, हादसे के बाद चालक फरारजैतपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया। सीमेंट से भरा वाहन पलटने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं दो लोगों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मालवाहक का चालक कमता से सीमेंट लोड कर खाम्हीडोल के पास छोडऩे जा रहा था, जिसमें चार मजदूरों को सीमेंट खाली करने के लिए वाहन में बैठाया हुआ था। चकौडिय़ा के पास बीच रास्ते में मवेशी आपस में लड़ रहे थे, जिन्हें बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में सवार रामदास उर्फ लल्ला कोल 45 वर्ष एवं भूरा कोल 35 वर्ष दोनों निवासी जैतपुर की दबने से घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं दो अन्य मजदूरों को गंभीर चोट आने पर भर्ती किया गया है। घटना की जानकारी लगते ही जैतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाते हुए आगे की विवेचना शुरू की। पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे सीमेंट लेकर जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। मजदूरों को सीमेंट लोडिंग अनलोडिंग के लिए ले जाया जा रहा था। थाना प्रभारी रामकुमार गायकवाल ने बताया कि जिन मजदूरों की मौत हुई है वह वाहन के पीछे सीमेंट के ऊपर बैठे थे, वाहन पलटने के बाद वह सीमेंट में दब गए। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। घायल मजदूरों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घटना की जानकारी लगते ही डीएसपी मुख्यालय राघवेन्द्र द्विवेदी ने भी घटना स्थल पहुंचकर जायजा लिया।
तीन घंटे तक एजेंसी में इंतजार, बारिश में एक किलोमीटर दूर गोदाम से सिलेंडर लाने को मजबूर हुए उपभोक्ता एंकर… Read More
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More