Explore the website

Looking for something?

Friday, July 17, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

कक्षा छठवीं व ग्यारहवी...

डिंडोरी। पी.एम.श्री. स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव प्रभारी प्राचार्य अल्का विश्वकर्मा ने जानकारी...

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार को एक होटल में उस समय...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या के ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा पूरे रामलाल तिवारी का...

अज्ञात वाहन की चपेट...

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा में एक अज्ञात तेज...
Homeमध्य प्रदेशPITHAMPUR : यूका कचरे की राख को पैक कर टीन शेड में...

PITHAMPUR : यूका कचरे की राख को पैक कर टीन शेड में सुरक्षित रखा, पहले न्यायालय में पेश करेंगे रिपोर्ट

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

तीनों चरणों में 10-10 टन कचरे का निष्पादन किया गया है, परंतु कचरा जलाने की दर अलग-अलग थी। पहले चरण में 135 किलोग्राम कचरा प्रति घंटा की दर से 74 घंटे, दूसरे चरण में 180 किग्रा प्रति घंटे की दर से 55 घंटे और तीसरे चरण में 270 किग्रा प्रतिघंटे की दर से 37 घंटे में कचरा दहन किया गया।

भोपाल गैस त्रासदी के 40 वर्ष बाद यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री परिसर के घातक कचरे को धार जिले के पीथमपुर स्थित रि-सस्टेनेबिलिटी (पूर्व में रामकी) कंपनी संयंत्र में तीन परीक्षण के बाद निष्पादन करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए तीनों परीक्षण की रिपोर्ट जबलपुर हाई कोर्ट में 27 मार्च को होने वाली सुनवाई में प्रस्तुत की जानी है। इसके आधार पर 307 टन कचरे के निष्पादन के बारे में हाई कोर्ट से दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। वहीं, परीक्षण के पश्चात जले कचरे की राख को पैक कर टीन शेड में सुरक्षित रखा गया है।

बता दें कि यूका के कचरे के निष्पादन के लिए पीथमपुर में पहला चरण 27 फरवरी, दूसरा चरण चार मार्च और तीसरा चरण 10 मार्च को शुरू किया गया था।

तीनों चरणों में 10-10 टन कचरे का निष्पादन किया गया है, परंतु कचरा जलाने की दर अलग-अलग थी।

पहले चरण में 135 किलोग्राम कचरा प्रति घंटा की दर से 74 घंटे, दूसरे चरण में 180 किग्रा प्रति घंटे की दर से 55 घंटे और तीसरे चरण में 270 किग्रा प्रतिघंटे की दर से 37 घंटे में कचरा दहन किया गया।

कचरा दहन करने के बाद निकली राख को कंपनी परिसर में ही बनाए टीन शेड में अच्छी तरह पैक कर रखा गया है।

मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी एसएन द्विवेदी ने बताया कि तीनों चरणों के परिणामों की रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

अभी बोर्ड की बैठक होगी। उसमें आगे का निर्णय लिया जाएगा। इसके साथ ही रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत की जाएगी। राख की निष्पादन प्रक्रिया सबसे अंत में की जाएगी।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version