Home उत्तराखंड रुड़की में देह व्यापार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, होटल से तीन...

रुड़की में देह व्यापार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, होटल से तीन महिलाएं और होमगार्ड हिरासत में

0

रुड़की में देह व्यापार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, होटल से तीन महिलाएं और होमगार्ड हिरासत में

अर्जुन धारीवाल
रुड़की। शिक्षा नगरी के रूप में पहचाने जाने वाले रुड़की में देह व्यापार का अवैध धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। विशेष रूप से रोडवेज बस स्टैंड और उसके आसपास का इलाका इन गतिविधियों का केंद्र बना हुआ है।

इसी कड़ी में सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड के समीप एक होटल पर छापा मारा। मौके से तीन महिलाओं समेत एक होमगार्ड को हिरासत में लिया गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, रोडवेज बस स्टैंड से लेकर शताब्दी द्वार तक के क्षेत्र में सुबह से ही संदिग्ध महिलाओं की आवाजाही देखी जाती है। आरोप है कि इस नेटवर्क में कुछ स्थानीय ई-रिक्शा चालक भी ग्राहकों को महिलाओं तक पहुंचाने और होटलों तक ले जाने में मदद करते हैं।

सूचना के आधार पर सिविल लाइन कोतवाली पुलिस की टीम ने देर शाम होटल में दबिश दी। अचानक हुई छापेमारी से होटल में हड़कंप मच गया। पुलिस सभी को लेकर सिविल लाइन कोतवाली पहुंची, जहां पूछताछ के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

गौरतलब है कि सिविल लाइन पुलिस द्वारा इस क्षेत्र में पहले भी कई बार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा चुकी है। हालांकि, जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी फिर से इसी धंधे में सक्रिय हो जाते हैं। इससे आम नागरिकों और व्यापारियों में भारी रोष है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से इस पूरे सिंडिकेट, होटल संचालकों और इसमें शामिल ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ सख्त और स्थायी कार्रवाई की मांग की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version