Home उत्तराखंड रुड़की में श्रीराम फाइनेंस के कार्यालय में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

रुड़की में श्रीराम फाइनेंस के कार्यालय में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

0

रुड़की में श्रीराम फाइनेंस के कार्यालय में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

अर्जुन धारीवाल
रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब मालवीय चौक के पास स्थित श्रीराम फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर जुटी भीड़, दमकल को दी सूचना –
आग की लपटें देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। किसी ने दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद फायर स्टेशन रुड़की को MDT के माध्यम से सूचना मिली कि गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के मालवीय चौक स्थित कार्यालय से घना धुआं निकल रहा है।

प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।

दमकल की कड़ी मशक्कत, बड़ा हादसा टला –
सूचना पर दमकल टीम मिनी प्रेशर वैन के साथ मौके पर पहुंची। प्रथम तल पर स्थित कार्यालय में भीषण आग और घना धुआं था। टीम ने तुरंत होज रील से आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। आग की तीव्रता को देखते हुए अतिरिक्त फायर टेंडर बुलाया गया और MFE द्वारा पम्पिंग कर होज लाइन बिछाकर लगातार पानी डालकर आग पर काबू पाया गया।

दमकल कर्मियों ने जले हुए सामान को उलट-पलट कर अंदर छिपी चिंगारियों को भी बुझाया, जिससे आग अन्य हिस्सों में न फैले। दूसरी मंजिल पर भी धुआं भर गया था, लेकिन वहां आग नहीं पहुंची।

फायरमैन अतर सिंह राणा ने बताया कि त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version