प्रफुल्ल तवर की रिपोर्ट
सयाजी होटल में खाद्य विभाग के निरीक्षण के दौरान किचन और स्टोरेज एरिया में कई अनियमितताएं सामने आईं है। टीम को बिना पैकिंग का नॉनवेज, मूंगफली में फंगस, सड़े टमाटर-आलू, कॉकरोच और चूहों के निशान मिले है।
इंदौर। शहर के नामचीन सयाजी होटल और उसके क्लब में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए छापा मारा है। कार्रवाई के दौरान टीम ने होटल के किचन से लगभग 66 किलोग्राम संदिग्ध गुणवत्ता का नॉन-वेज ज़ब्त किया है।
दूषित व संदिग्ध मांस की शिकायत पर कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को लंबे समय से सयाजी होटल और उसके क्लब में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। इसी आधार पर अधिकारियों की टीम ने औचक निरीक्षण किया। किचन की जांच के दौरान भारी मात्रा में रखी सामग्री की गुणवत्ता संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद टीम ने मौके से 66 किलो नॉन-वेज जब्त कर जांच (सैंपलिंग) के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद होटल प्रबंधन पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सयाजी होटल के किचन में मिलीं कई खामियां
खाद्य विभाग की टीम को स्टोर रूम में रखी मूंगफली में फंगस मिला। सड़े हुए टमाटर और आलू भी स्टोरेज में रखे पाए गए। कई खाद्य उत्पाद बिना उचित लेबल के रखे हुए थे, जबकि कुछ टॉपिंग के टेट्रापैक लीक मिले, जिससे खाद्य सामग्री के दूषित होने की आशंका जताई गई। निरीक्षण के दौरान किचन परिसर में कॉकरोच दिखाई दिए और चूहों की लीद भी मिली। अधिकारियों ने पैलेट के नीचे भी चूहों की मौजूदगी के संकेत दर्ज किए। ड्राई स्टोरेज की दीवारों और फर्श में दरारें भी पाई गईं। टीम ने यह भी देखा कि गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग व्यवस्था नहीं थी। अधिकारियों ने इन सभी बिंदुओं को निरीक्षण रिपोर्ट में शामिल किया और संबंधित खाद्य सामग्री की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी।
महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाकर देता था शादी का झांसा,अच्छी खासी रकम ऐंठकर हो…
कटनी में महिला CSP पर FIR दर्ज: हत्या के आरोपी से सांठगांठ, जमीन सौदे और…
UPI Transaction Charges New Rules 2026: भारत में डिजिटल भुगतान और यूपीआई (UPI) का इस्तेमाल…
DoT New SIM Card Rules 2026: भारत में सिम कार्ड (SIM Card) का इस्तेमाल करने…
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी, भारतीय…
मध्य प्रदेश सरकार ने फिर लिया 2,400 करोड़ का कर्ज: 5 महीने में आंकड़ा 47,800…