SEONI NEWS : जबलपुर लोकायुक्त ने सिवनी में जूनियर सप्लाई ऑफिसर ज्योति पटले के ड्राइवर कैलाश सनोडिया को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा। रिश्वत की मांग स्व-सहायता समूह संचालक से की गई थी। खाद्य आपूर्ति विभाग की इस कार्रवाई में अधिकारी ज्योति पटले भी आरोपित बनाई गई हैं।
जबलपुर लोकायुक्त ने जूनियर आपूर्ति अधिकारी के ड्राइवर को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा। सिवनी खाद्य आपूर्ति विभाग में जूनियर सप्लाई ऑफिसर ज्योति पटले भी आरोपित बनाई गई हैं। उनके ड्राइवर कैलाश सनोडिया को बीझावाड़ा स्थित कार्यालय में 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया।
समूह संचालक ने की थी शिकायत
लोकायुक्त जबलपुर टीम की निरीक्षक मंजू किरण ने बताया कि आवेदक संतराम कन्नौजिया की पत्नी सीमा कालीरात में आदर्श स्व-सहायता समूह चलाती हैं। धान खरीदी केंद्र व राशन की दुकान संचालित करती हैं।
समूह संचालक से कमीशन के बदले रिश्वत की मांग
सिवनी में पदस्थ कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ज्योति पटले ने इसका निरीक्षण किया था और कमी पाई थी। राशन की दुकान में कमी पूर्ति करने व धान उपार्जन के कमीशन के बदले रिश्वत के रुपये की मांग की गई थी। बाद में दोनों के बीच 40,000 रुपये में सौदा तैय हुआ था।
अधिकारी ने ड्राइवर के माध्यम से ली रिश्वत
यह राशि कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ने अपने ड्राइवर कैलाश सनोडिया को दिलाई। मौके पर पहुंची लोकायुक्त टीम ने ड्राइवर को रिश्वत के रूपों के सहित रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ज्योति पटले को भी आरोपित बनाया है।
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More