SATNA NEWS : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 1 मार्च को निर्धारित सामूहिक विवाह सम्मेलन बेमेल वैवाहिक बंधनों का समारोह बनने जा रहा है। 77 साल का वृद्ध 19 साल की लड़की से विवाह रचाएगा।
मध्यप्रदेश के सतना में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना(Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana) के तहत 1 मार्च को निर्धारित सामूहिक विवाह सम्मेलन बेमेल वैवाहिक बंधनों का समारोह बनने जा रहा है। 77 साल का वृद्ध 19 साल की लड़की से विवाह रचाएगा। 20 साल का युवा भी विवाह बंधन में बंधने की तैयारी है।
जी, हां। सरकारी मदद(Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana) से होने वाले इस विवाह सम्मेलन के लिए नगर निगम की ओर से दूल्हे-दुल्हनों की जारी सूची यही कहानी कहती है। सूची में 70वें नंबर पर एससी वर्ग की दीपा चौधरी (19) दादूराम सिंह (77) की दुल्हन बनेगी। इसी सूची में 65 नंबर पर 29 साल की पूजा चौधरी का 56 साल के रामप्रकाश से विवाह तय हुआ है। लड़कों के लिए विवाह की कानूनी उम्र 21 साल है, पर सूची के पहले नाम संगम चौधरी की उम्र 20 वर्ष है। उसकी दुल्हन पिंकी चौधरी की उम्र 21 वर्ष है।
निगम का जवाब-चैक कराता हूं
बीटीआइ ग्राउंड में मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना(Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana) में यह आयोजन होना है। 500 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य था। 241 आवेदन आए। छानबीन समिति ने 196 जोड़ों को पात्र पाया। 45 आवेदन खारिज हो गए हैं। उपायुक्त भूपेंद्र देव बोले-21 साल की लड़की और 77 साल के वृद्ध का नहीं हो सकता। मैं चेक कराता हूं।
संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…
Google AI Premium Offer: क्या है गूगल की नई योजना?Gemini Advanced and 2TB Cloud Storage:…
GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…
शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…