Home मध्य प्रदेश सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा ग्रामीण धार की जिला कार्यशाला एवं...

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा ग्रामीण धार की जिला कार्यशाला एवं जिला बैठक संपन्न

0

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा ग्रामीण धार की जिला कार्यशाला एवं जिला बैठक संपन्न

राहुल सेन मांडव

मनावर न्यूज / प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल एवं राष्ट्र सेवा को समर्पित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी जिला धार (ग्रामीण) की जिला कार्यशाला एवं जिला बैठक का आयोजन मनावर स्थित पाटीदार धर्मशाला में किया गया
कार्यशाला का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन तथा वंदे

मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ..!
कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला प्रभारी राधेश्याम यादव, धर्मपुरी विधायक कालूसिंह ठाकुर, धार जिला पंचायत अध्यक्ष सरदारसिंह मेड़ा एवं भाजपा ग्रामीण धार जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार सहित मंचासीन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया
जिला प्रभारी राधेश्याम यादव ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों, संगठन की भूमिका तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्र सेवा के संबंध में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया
कार्यशाला को वर्चुअल माध्यम से धार जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी संबोधित किया। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने एवं केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया

यह भी पढ़े

MP Police Brutality: बालाघाट में गर्भवती महिला और पति को कपड़े उतरवाकर पीटा, स्ट्रेचर पर पहुंचे परिजन, 4 सस्पेंड

भाजपा ग्रामीण धार जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्रामीण धार जिले में 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का क्रियान्वयन जिले के सभी मंडल केंद्रों तक किया जाएगा इसके लिए विधानसभा स्तर पर प्रभारी एवं सह-प्रभारी का गठन भी किया गया है। बैठक में जिले की वर्तमान संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

यह भी पढ़े

https://ntvtime.com/mpsc-protest-pune-paper-leak-supriya-sule/
कार्यक्रम का स्वागत भाषण विनोद शर्मा ने दिया। संचालन जिला उपाध्यक्ष राकेश मोटसरा ने किया तथा आभार अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष धीरज बालेश्वर ने व्यक्त किया कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय राठौर सिघाना ,सह मीडिया प्रभारी अंकित शुक्ला ने बताया कि कार्यशाला में जिला प्रभारी राधेश्याम यादव, जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार, पूर्व सांसद छतरसिंह दरबार, पूर्व विधायक रंजना बघेल, विधायक कालूसिंह ठाकुर, पूर्व विधायक मुकामसिंह किराड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदारसिंह मेड़ा, जिला पंचायत सदस्य शिवराम कन्नौज, अजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र बघेल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश धाडीवाल, मोहन भायल, विनोद शर्मा सहित सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष मोहन आर्य, हीरालाल ब्रजवासी, लालसिंह बर्मन, धीरज बालेश्वर, उज्जवल सोलंकी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे..
इस अवसर पर सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी एवं भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version