Home मध्य प्रदेश मांडू में सेवा संकल्प अभियान यात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

मांडू में सेवा संकल्प अभियान यात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

0

मांडू के जहाज मिल पर हुई राष्ट्रीय हित पर चाय पर चर्चा

राहुल सेन मांडव
मो

मांडू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश सेवा और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर के बीच चल रहे सेवा संकल्प अभियान यात्रा के अंतर्गत निकाली जा रही जल,जन एवं सेवा संकल्प यात्रा का ऐतिहासिक पर्यटन नगरी मांडू में भव्य आगमन हुआ, जिसको लेकर नगर में विशेष उत्साह देखने को मिला। यात्रा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा विशेष तैयारी की गई थी।मांडू आगमन पर यात्रा के सदस्यों का ढोल-नगाड़ों और पुष्प मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद काफिला नगर भ्रमण पर निकला, जहाँ जगह-जगह नागरिकों ने स्वागत किया।

यह भी पढ़े

https://ntvtime.com/bjp-leader-usha-thakur-garba-controversy-indore/
यात्रा ने सबसे पहले प्रसिद्ध चतुर्भुज श्रीराम मंदिर पहुंचकर भगवान चतुर्भुज श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण जी और हनुमान जी के दर्शन किए और देश में सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात काफिला ऐतिहासिक जहाज महल पहुंचा। यहाँ सदस्यों ने जहाज महल का भ्रमण कर मांडू के गौरवशाली इतिहास को जाना। इसके बाद जहाज महल परिसर में ही “चाय पर चर्चा” का आयोजन हुआ, जहाँ उपस्थित लोगों ने राष्ट्रहित और देश सेवा का संकल्प लिया।
प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। एसडीएम राजकुमार हलदर, पीथमपुर तहसीलदार शिवानी श्रीवास्तव , नायब तहसीलदार राहुल गायकवाड़, सीएमओ सुशील सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी इंदल सिंह रावत सहित अधिकारियों ने यात्रा मार्ग से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक की पूरी तैयारी की थी, जिसके चलते यात्रा सफल रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version