Categories: Uncategorized

SHAHJAHANPUR : ठेका बंद नहीं हुआ तो दुकान में आग लगाकर करूंगी आत्महत्या…

शाहजहांपुर में शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं ने प्रदर्शन किया। महिलाओं ने सड़क जाम कर जमकर नारेबाजी की। प्रशासन ने महिलाओं की मांग पूरी करने का आश्वासन दिया है। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला ?

शाहजहांपुर में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं ने सकारत्मक शक्ति-प्रदर्शन किया। शहर के घनी आबादी वाले थाना आरसी मिशन क्षेत्र के रेती रोड में लोग कई दिनों से शराब के ठेके की वजह से परेशानी का सामना कर रहे थें। 08 मार्च 2025 (शनिवार) को महिलाओं ने ठेका हटाने की मांग को लेकर सड़क पर उतर गईं।

महिलाओं ने क्या कहा ?

महिलाओं का आरोप है कि रोजाना ठेके पर शराब पीकर शराबी गाली-गलौज करते है। राहगीरों को परेशान करते हैं और महिलाओं पर फबत्तियां कसते हैं। कई बार मामला इतना बढ़ जाता है कि मारपीट की नौबत आ जाती है और बवाल की स्थिति बन जाती है

ठेका बंद नहीं हुआ तो…

एक महिला ने कहा, “ये हमने इसलिए जाम किया है क्यूंकि कल दारु पीने के बाद हमारे घर पर कुछ लोगों ने हवाई फायरिंग की। पांच सलों से लगातार हमलोग परेशान हो रहे हैं। आठ बजे के करीब ये घटना हुई है। हमारी मांग है कि ठेका सील होना चाहिए या बंद हो चाहिए। आज के बाद ठेका खुलेगा नहीं और अगर खुला तो हम उसमे आग लगाकर आत्महत्या कर लेंगे।”

मौके पर पंहुचा प्रशासन

घटना की सूचना मिलते ही शाजहांपुर जिले का पुलिस-प्रशासन मौके पर पंहुचा। प्रशासन ने महिलाओं की मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने प्रदर्शनकारियों को शराब की दुकान हटाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जल्दी ही दुकान हट जाएगी।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

6 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

6 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

7 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

11 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

11 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

11 hours ago