Categories: Uncategorized

UJJAIN : बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे सिंगर हनी सिंह, बोले- ‘मेरे नसीब खराब थे…

सिंगर हनी सिंह ने शुक्रवार को बाबा महाकाल का दर्शन कर आशीर्वाद लिया. उन्होंने कहा कि मैं पिछले 12-13 सालों से यहां आने की सोच रहा था, लेकिन आ नहीं पा रहा था.

बॉलीवुड सिंगर हनी सिंह ने शुक्रवार (7 मार्च) को मध्य प्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे. जहां उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन किया और अपने मस्तक पर त्रिपुंड भी लगवाया. बाबा महाकाल की पूजा अर्चना के दौरान हनी सिंह उनकी भक्ति में लीन नजर आए.

महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित यश गुरु ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रसिद्ध संगीत निर्माता हनी सिंह आज बाबा महाकाल के दर्शन करने अपनी टीम के साथ उज्जैन आए थे. उन्होंने चांदी द्वार से भगवान का पूजन और जलाभिषेक किया. जिसके बाद नंदी हॉल में बैठकर मंत्रोच्चार और आरती की.

‘मैं पिछले 12-13 सालों से यहां आना चाह रहा था’

हनी सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मैं कल्पना नहीं कर सकता कि मुझे इतने अच्छे से दर्शन मिले. मैं मंदिर के पुजारी, आचार्य और सबका धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने इतनी अच्छी पूजा करवाई. मैं पिछले 12-13 सालों से यहां आने की सोच रहा था लेकिन मेरे नसीब खराब चल रहे थे कि मैं आ नहीं पा रहा था. लेकिन आज बाबा का बुलावा आया है. मैं बाबा महाकाल के दरबार में आया हूं, जहां मैंने यही कामना की है कि उनका आशीर्वाद अब मुझ पर सदा इसी प्रकार बना रहे. हर-हर महादेव.. ‘

इंदौर में आज होगा हनी सिंह का कॉन्सर्ट

हनी सिंह देश के 10 बड़े शहरों में कॉन्सर्ट करने जा रहे हैं. उनके कार्यक्रम मुंबई, लखनऊ, दिल्ली, जयपुर में तो आयोजित होंगे ही, लेकिन अच्छी बात यह भी है कि उन्होंने इस कंसर्ट के लिए इंदौर को भी चुना है. इंदौर में 8 मार्च को यह कार्यक्रम आयोजित होने वाला है. यह कार्यक्रम इंदौरे में बाइपास पर आयोजित होगा.

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

7 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

8 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

9 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

12 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

13 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

13 hours ago