Home उत्तर प्रदेश निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से हो शिकायतों का निस्तारण:डीएम

निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से हो शिकायतों का निस्तारण:डीएम

0

निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से हो शिकायतों का निस्तारण:डीएम

:-तहसील मुख्यालय पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे डीएम-एसपी, अफसरों के सामने पहुंची 31 शिकायतें, चार का मौके पर निस्तारण
:-सरकारी भूमि से अवैध हटवाने के दिये निर्देश, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पंहुचाने को कहा

दीपक कुमार

कैराना। तहसील मुख्यालय पर स्थित सभागार कक्ष में डीएम आलोक यादव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 31 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से चार का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। डीएम ने शेष शिकायतों के निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

शनिवार को डीएम आलोक यादव व एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान राजस्व, पुलिस, विकास, बिजली, नगर निकाय समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी 31 शिकायतें प्राप्त हुई। डीएम ने मातहतों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए और फरियादी को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। शिकायत का समाधान धरातलीय होना चाहिए। उन्होंने सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को गंभीरता से लेते हुए राजस्व अधिकारियों को ऐसे प्रकरणों में नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने भूमि विवाद से जुड़ी शिकायतों में राजस्व एवं पुलिस की टीमों के बीच समन्वय स्थापित कर निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि एक ही समस्या को लेकर फरियादी को बार-बार शिकायत न करनी पड़े।
इसके अलावा, डीएम ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में लापरवाही न बरती जाए। पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे तथा प्राप्त शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए।
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस से संबंधित शिकायतों को सुना तथा अधीनस्थ अधिकारियों को उनके निस्तारण के आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम में पहुंची चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान एसडीएम कैराना शिवाजी यादव, तहसीलदार अर्जुन सिंह चौहान, नायब तहसीलदार आकाश चौधरी, आपूर्ति निरीक्षक शौदान सिंह व संदीप मौर्य, एडीओ पंचायत राहुल पंवार विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

सचित्र…

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version