Sunday, April 20, 2025

TOP NEWS

कानपुर : स्त्री स्वास्थ्य...

( संवाददाता विशाल सैनी ) कानपुर– महिला स्वास्थ्य सेवाओं...

बैतूल : मोटर पम्प...

( संवाददाता अविनाश तायवाड़े ) मुलताई। थाना क्षेत्र में स्थित बुकाखेड़ी...

बैतूल : ड्रीमलैंड सिटी...

( संवाददाता अविनाश तायवाड़े ) मुलताई।...

देपालपुर : पराली जलाने...

( संवाददाता शुभम पटेल ) किसानों का कहना है परली नहीं जलाए तो क्या...
HomeदेशSunita Williams Returns: दुनिया के लिए बड़ी खुशखबरी, सुनीता विलियम्‍स की धरती...

Sunita Williams Returns: दुनिया के लिए बड़ी खुशखबरी, सुनीता विलियम्‍स की धरती पर हुई वापसी, कैप्‍सूल से बाहर आते ही मुस्‍कुराई

  • Sunita Williams LIVE: जिस पल का इंतजार था वह आ गया। अंतरक्षि यात्री सुनीता विलियम्‍स और बैरी विल्‍मोर पृथ्‍वी पर सकुशल लौट आए हैं। स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन कैप्सूल की इस उड़ान पर पूरी दुनिया की नजर थी, क्योंकि यह विलियम्स और विल्मोर को पृथ्वी पर वापस लाने का काम कर रहा है, जो वहां लंबे समय फंसे थे।

आखिर दुआएं काम आईं। सुनीता विलियम्‍स सकुशल धरती पर लौट आईं हैं। स्पेसएक्स क्रू-9 वापस धरती पर आ गया। आज 19 मार्च को भारतीय समयानुसार रात 3 बजकर 27 मिनट पर स्पलैशडाउन सफल रहा। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर नौ महीने तक फंसे रहने के बाद, नासा के बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर वापस धरती पर आ गए हैं।

  • पृथ्‍वी पर लौटने के बाद सुनीता विलियम्‍स की पहली झलक।
  • #WATCH | Being stranded at the International Space Station for 9 months, Sunita Williams is back on Earth with a smile

हाथ हिलाकर मुस्‍कुराए अंतरिक्ष यात्री

नासा के स्पेसएक्स क्रू-9 – अंतरिक्ष यात्री निक हेग, बुच विल्मोर, सुनीता विलियम्स और रोस्कोस्मोस अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव फ्लोरिडा के तल्हासी में क्रू-9 को ले जाने वाले स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान के सफल स्प्लैशडाउन के बाद पृथ्वी पर वापस आने पर हाथ हिलाते और मुस्कुराते हुए नज़र आए।

सोशल मीडिया पर जश्‍न का माहौल

सुनीता विलियम्‍स की वापसी (Sunita Williams Returned to earth Updates)

  • नासा के बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर फ्लोरिडा के तल्हासी में क्रू-9 को ले जाने वाले स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान के सफल स्प्लैशडाउन के बाद पृथ्वी पर वापस आ गए हैं।
  • यहां रिकवरी कर्मी ड्रैगन को रिकवरी पोत मेगन पर चढ़ाने के लिए प्रक्रियाओं से गुज़र रहे हैं, टीमें यान को रिकवरी जहाज़ पर चढ़ाएँगी और अंतरिक्ष यान का हैच खोलेंगी।
  • चालक दल को एक-एक करके कैप्सूल से बाहर निकाला जाएगा। मेडिकल जांच के बाद, उन्हें नासा के लिंडन बी जॉनसन स्पेस सेंटर में ह्यूस्टन लाया जाएगा जहाँ वे अपनी उड़ान के बाद की अवधि शुरू करेंगे।
  • नौ महीने से अधिक समय से आईएसएस (इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन) पर फंसे अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर मंगलवार को पृथ्वी पर लौट आए
  • फ्लोरिडा के पास उनका समुद्री स्प्लेशडाउन 19 मार्च को भारतीय समयानुसार सुबह 3:27 बजे निर्धारित था। नासा ने इस वापसी की लाइव कवरेज भी टेलीकास्ट किया।
  • दोनों अंतरिक्ष यात्री स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान की समस्याओं के कारण स्पेस स्टेशन पर फंस गए थे।
  • सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर वैसे तो सिर्फ 10 दिन का मिशन पर गए थे, लेकिन अपने बोइंग स्टारलाइनर कैप्सूल में प्रोपल्शन की खराबी के कारण वापस नहीं आ पाए थे।

यहां देखें लाइव वीडियो

पैतृक गांव में आरती उतारी

  • मेहसाणा, गुजरात में नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के पैतृक गांव झूलासन में लोग उनकी सुरक्षित धरती पर वापसी पर खुशी जाहिर की और आरती उतारी।
  • नासा के बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर, दो अन्य लोगों के साथ, अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से अलग हो गए हैं और आज सुबह करीब 3:27 बजे पृथ्वी पर उतरे।
  • नासा के बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर दो अन्य लोगों के साथ, कक्षा से बाहर निकलने और वापस पृथ्वी पर उतरने के लिए तैयार थे।
  • वे स्पेसएक्स और नासा द्वारा समर्थित आठ लक्षित स्थलों में से एक पर गए। आज के लिए वापसी की जगह फ्लोरिडा के तल्हासी के तट पर है।
  • नासा ने कहा था कि मंगलवार शाम लगभग 5:57 बजे फ्लोरिडा तट के पास समुद्र में स्प्लेशडाउन तय किया गया था।
  • पहले वापसी बुधवार के लिए निर्धारित की गई थी, लेकिन लैंडिंग के लिए बेहतर मौसम की स्थिति सुनिश्चित करने के लिए इसे री-शेड्यूल किया गया।

दोनों अंतरिक्ष यात्रियों ने माना था ट्रंप का आभार

  • एलन मस्क ने दोनों अंतरिक्ष यात्रियों का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे वापसी में सहायता करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का आभार व्यक्त कर रहे हैं।
  • विल्मोर ने भी मस्क और ट्रंप को धन्यवाद देते हुए कहा कि हम सभी मस्क का बहुत सम्मान करते हैं और जाहिर तौर पर संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का सम्मान और प्रशंसा करते हैं।
  • इससे पहले ट्रंप ने ओवल ऑफिस में दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को संबोधन में कहा था, हम तुमसे प्यार करते हैं और तुम्हें लेने आ रहे हैं। तुम्हें इतने लंबे समय तक वहां नहीं रहना चाहिए था।
नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments