UP NEWS : पति की ”कातिल” बीवी का चौंकाने वाला खुलासा, जबरन देहव्यापार, अश्लील वीडियो बनाना और बेचकर कमाई…

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी क्योंकि वह उसे बार-बार देहव्यापार में धकेल रहा था। यह मामला प्रेम-प्रसंग का नहीं है, बल्कि पति की जीवनभर की नर्क जैसी जिंदगी से तंग आकर महिला ने ऐसा कदम उठाया।

अस्पताल पहुंची महिला, पति की मौत को बताया आत्महत्या

मिली जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र की चमन मार्केट का है। महिला का नाम शाहीन है, जो अपने पति सलमान और 4 साल के बच्चे के साथ किराए के मकान में रहती थी। 20 जून की सुबह, शाहीन अपने पति सलमान को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने सलमान को मृत घोषित कर दिया। शुरुआत में अस्पताल प्रशासन का मानना था कि सलमान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसलिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने किया बड़ा खुलासा

हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति बदल गई। रिपोर्ट में बताया गया कि सलमान की मौत फांसी से नहीं, बल्कि गला दबाकर हत्या की गई थी। इससे पुलिस को शक हुआ कि हत्या की गई है। इसलिए पुलिस ने तुरंत ही शाहीन को हिरासत में ले लिया। तीन दिनों तक उससे कड़ी पूछताछ की गई। आखिरकार, शाहीन टूट गई और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी कहानी सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

शाहीन ने पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा

शाहीन ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 6 साल पहले सलमान से हुई थी। शुरुआत में सब ठीक था, लेकिन बेटे के जन्म के बाद से ही सब बदल गया। सलमान उसे जबरदस्ती वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेलने लगा। वह उसे दिल्ली, इंफाल और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ले जाकर दूसरे पुरुषों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। इसके बदले वह ग्राहकों से पैसे भी लेता था। इतना ही नहीं, सलमान उसकी वीडियो भी बनाता था, जो बाद में बेचकर मोटी कमाई करता था।

पति करता था जिस्मफरोशी के लिए मजबूर

शाहीन ने बताया कि वह कई बार इन बातों का विरोध भी कर चुकी थी, लेकिन सलमान की धमकियों और जबरदस्ती के कारण वह मजबूर हो गई थी। 19 जून की रात, शाहीन ने अपने पति को नींद की गोलियों वाली कोल्ड ड्रिंक पिलाई। सलमान बेसुध हो गया, फिर उसने अपनी चुन्नी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। अगले दिन, वह अपने पड़ोस के 2 युवकों के साथ सलमान को अस्पताल लेकर पहुंची और कहा कि उसने आत्महत्या कर ली है। पुलिस भी शुरुआती जांच में यही मान रही थी।

कोल्ड ड्रिंक में नींद की गोली देकर की हत्या

लेकिन, जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो पुलिस को पता चला कि सलमान की मौत गला दबाने से हुई है। इससे पुलिस का शक और बढ़ गया। शाहीन से कड़ी पूछताछ की गई, और वह टूट गई। उसने अपना पूरा सच उगल दिया। उसकी निशानदेही पर घटनास्थल की फिर से जांच की गई और कई सबूत जुटाए गए। अंत में पुलिस ने शाहीन को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

10 minutes ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

43 minutes ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

56 minutes ago

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

1 hour ago

22 भारतीय नाविक बंधक यमन और सोमालिया के पास दो जहाज अगवा,भारतीय नौसेना अलर्ट

नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…

1 hour ago

इंदौर : फर्जी 10वीं की मार्कशीट से 30 साल तक पुलिस की नौकरी, ASI कौशलेंद्र सिंह पर FIR

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस रेडियो प्रशिक्षण स्कूल में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक पर धोखाधड़ी…

1 hour ago