UP NEWS : 5 घंटे तक गिड़गिड़ाता रहा दुल्हन का पिता, लेकिन बारात ही नहीं लाया दूल्हा, दहेज का ऐसा लालच नहीं देखा होगा

उत्तर प्रदेश में शामली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ी करमू में दहेज के लालच में एक लड़की की शादी टल गई। शादी से ठीक पहले दूल्हे के परिवार ने कार की मांग रख दी। जब दुल्हन के पिता यह मांग पूरी नहीं कर पाए, तो दूल्हे वालों ने बारात लाने से मना कर दिया। दुल्हन के पिता ने दूल्हे के घरवालों से बार-बार मिन्नतें कीं। 5 घंटे तक हाथ जोड़ते और गिड़गिड़ाते रहे, यहां तक कि अपनी टोपी तक उनके पैरों में रख दी, लेकिन दूल्हे के पिता नहीं माने।

दो बेटियों की थी शादी, एक का निकाह हो गया, दूसरी की नहीं आई बारात

गांव के रहने वाले एक व्यक्ति की 2 बेटियों की शादी एक ही दिन रविवार को तय थी। बड़ी बेटी की बारात बागपत से समय पर आई और उसका निकाह शांतिपूर्वक हो गया। लेकिन छोटी बेटी सानिया की बारात कैराना से आनी थी, जो आखिरी वक्त पर नहीं आई। घर में शादी की पूरी तैयारी थी। मेहमान जुटे थे, दुल्हन तैयार बैठी थी, लेकिन दूल्हे वालों के इस फैसले ने सब कुछ बर्बाद कर दिया।

शादी से एक रात पहले मांगी गई कार, की गई अभद्रता

शनिवार की देर रात जब निकाह से कुछ ही घंटे बाकी थे, दूल्हे शादाब के परिवार ने फोन पर बात करते हुए दुल्हन के पिता से कार की मांग कर डाली। कार देने से इंकार करने पर उन्होंने न सिर्फ शादी से इंकार किया, बल्कि बातचीत के दौरान अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया।

दुल्हन के परिवार ने रातोंरात की मिन्नतें, लेकिन नहीं पसीजा दूल्हा पक्ष

दुल्हन के पिता और परिवार के लोग रात में ही कैराना पहुंचे और दूल्हे वालों से बारात लाने की गुजारिश करते रहे। उन्होंने बेहद विनम्रता से रो-रोकर और गिड़गिड़ाकर शादी की इज्जत बचाने की कोशिश की, लेकिन कोई असर नहीं हुआ।

पुलिस में शिकायत, जांच शुरू

सोमवार को पीड़ित परिवार ने शामली की शहर कोतवाली में पहुंचकर पूरी घटना की लिखित शिकायत (तहरीर) दी और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद सानिया और उसका परिवार गहरे सदमे में हैं। समाज में दहेज की इस कुरीति ने एक बेटी का जीवन बर्बाद कर दिया।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

छिंदवाड़ा में सिस्टम की नाकामी: सड़क न होने से डोली में ढोई गई गर्भवती, पेट में ही मासूम की मौत; माँ ICU में भर्ती

संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…

19 minutes ago

GST Registration New Rules: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा जीएसटी नंबर; सरकार ने बदली नीति

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…

2 hours ago

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

3 hours ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

5 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

6 hours ago