उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक शराबी पति ने अपनी पत्नी की गर्दन चाकू से काटकर उसकी हत्या कर दी। यह घटना उस समय हुई जब आरोपी पति अपनी पत्नी को मायके से लेने गया था। हत्या का यह मामला उस समय और भी भयावह हो गया जब उसने यह सब अपने 3 मासूम बच्चों के सामने किया।
पत्नी को मनाने पहुंचा था पति, झगड़ा बढ़ा तो कर दी हत्या
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना अजगैन थाना क्षेत्र के जंसार गांव की है। आरोपी का नाम राजेंद्र लोधी है। उसकी शादी 14 साल पहले सुनीता से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं—पायल, रितिका और दिवाकर। राजेंद्र नशे का आदी था, जिससे अक्सर दोनों के बीच झगड़े होते रहते थे। लगभग 20 दिन पहले भी घर के किसी विवाद के कारण सुनीता अपने तीनों बच्चों के साथ मायके जंसार आई थी। शुक्रवार को दोपहर करीब 2 बजे राजेंद्र अपनी पत्नी को मनाने और फिर से घर लाने के लिए ससुराल पहुंचा। लेकिन यहां भी दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। दोनों की कहासुनी शाम 5 बजे तक चलती रही। इसी बीच गुस्से में आकर राजेंद्र ने अपने जेब से चाकू निकाला और बच्चों के सामने ही सुनीता पर हमला कर दिया। उसने उसकी गर्दन पर चाकू से वार किया।
बच्चों के सामने वार, गांव वालों की मदद भी ना बचा सकी जान
बताया जा रहा है कि सुनीता वहीं गिर गई और खून से लथपथ होकर तड़पने लगी। उसकी चीख-पुकार सुनकर गांव वाले दौड़कर आए और घायल सुनीता को तुरंत ही अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी पति राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि हत्या की वजह पारिवारिक विवाद ही लगती है। आरोपी पति से पूछताछ की जा रही है। तीनों बच्चे इस घटना से सदमे में हैं और परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है।
Google AI Premium Offer: क्या है गूगल की नई योजना?Gemini Advanced and 2TB Cloud Storage:…
GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…
शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…