Explore the website

Looking for something?

Sunday, February 15, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

पीथमपुर : पुलवामा शहीदों...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ हिन्दू स्वाभिमान परिषद ने पीथमपुर/धार...

मेहंदवानी में ‘संपूर्णता अभियान...

कलेक्टर, जिला डिंडोरी के निर्देशानुसार मेहंदवानी (आकांक्षी विकासखंड) में ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ के...

कटनी में मंगेतर पर...

( कटनी सवाददाता मोहम्मद एज़ाज़ ) युवती ने पुलिस को बताया कि उसने युवक...

रतलाम में ग्रामीण और...

रतलाम के लुनेरा स्थित प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर की पहाड़ी पर खनन का...
Homeउत्तर प्रदेशUP News: बेटे की होने वाली दुल्हन से पिता ने किया निकाह,...

UP News: बेटे की होने वाली दुल्हन से पिता ने किया निकाह, गांव में मचा हड़कंप

बेटे के लिए पसंद की लड़की को बाप खुद भगा ले गया और निकाह कर लिया। इस निकाह की लोगों में चर्चा है। शहजादनगर थाना क्षेत्र के ककरौआ गांव का एक व्यक्ति काफी समय से भोट के बांस नगली गांव में रह रहा था।

रामपुर जिले के शहजादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ककरौआ गांव के एक व्यक्ति ने ऐसा काम कर डाला कि पूरे इलाके में उसकी चर्चा हो रही है। मामला बेटे के लिए तय की गई लड़की से पिता द्वारा निकाह करने का है। जानकारी के अनुसार, ककरौआ गांव निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति काफी समय से भोट क्षेत्र के बांस नगली गांव में रह रहा था। उसके तीन बेटे हैं।

परिवार को पसंद नहीं आया था रिश्ता

करीब छह महीने पहले उसने अपने छोटे बेटे के लिए अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की 18 वर्षीय युवती से रिश्ता तय किया था। हालांकि, यह रिश्ता परिवार के अन्य सदस्यों को पसंद नहीं आया। इसी को लेकर घर में विवाद और मारपीट तक हो गई। बेटा इस रिश्ते से नाराज था, लेकिन पिता ने अपनी जिद नहीं छोड़ी।

युवती के घर गया और निकाह कर ली

करीब तीन सप्ताह पहले वह व्यक्ति युवती के घर गया और किसी बहाने से उसे अपने साथ ले गया। इसके बाद दोनों दिल्ली चले गए और वहीं जाकर निकाह कर लिया। इस अप्रत्याशित और असामान्य रिश्ते की खबर जब गांव में फैली तो लोगों में खलबली मच गई।

ग्रामीणों का क्या कहना है?

बांस नगली के ग्रामीणों का कहना है कि युवक अपनी बेटी की उम्र की दुल्हन को शर्म के कारण गांव नहीं लाया है और शायद अब दिल्ली में किसी रिश्तेदार के यहां रह रहा है। उसके बेटे भी इस निकाह से नाराज हैं। वहीं ककरौआ गांव में उसके भाई रहते हैं और वहां भी यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। समाज में इस बेमेल निकाह को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं, जहां कुछ लोग इसे अनैतिक मान रहे हैं तो कुछ हैरानी में हैं।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version