UP NEWS : 30 साल के प्रेमी के साथ भागी 4 बहुओं की सास, साथ ले गई सारे जेवरात…पीड़ित ने CM योगी से लगाई मदद की गुहार

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां चार बहुओं की एक सास अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला की इस हरकत से पूरा परिवार परेशान है। बहुओं का कहना है कि एक तो समाज में उन्हें बदनामी झेलनी पड़ रही है, दूसरी ओर उनकी सालों की कमाई भी चली गई। महिला के पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। वहीं, अब पीड़ित ने मुख्यमंत्री योगी को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

मामला जखौरा थाना क्षेत्र के सांकरवार कला गांव का है। यहां की रहने वाली भगवती नामक महिला करीब 2 महीने पहले घर से अचानक गायब हो गई। आरोप है कि भगवती गांव के ही 30 वर्षीय युवक कृष्णपाल झा के साथ फरार होकर बहुओं के कीमती जेवरात भी अपने साथ ले गई। जिसके बाद पति हरिराम पाल ने जखौरा थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने महिला की मर्जी बताकर कोई कार्रवाई नहीं की। महिला बालिग होने के कारण पुलिस ने उन्हें रोकने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पीड़ित ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है।

मायके चली गई बहुएं

महिला के पति हरिराम पाल ने कहा कि पत्नी का फरार होना और जेवरात की चोरी दोनों गंभीर अपराध हैं। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद घर का माहौल बिगड़ गया है, बहुएं मायके चली गई हैं और वे खुद अकेले पड़ गए हैं।

क्या कहती है पुलिस?

थाना प्रभारी का कहना है कि भगवती खुद पुलिस के पास आकर कह चुकी हैं कि वह अब पति के साथ नहीं रहना चाहती, इसलिए पुलिस ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

GST Registration New Rules: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा जीएसटी नंबर; सरकार ने बदली नीति

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…

1 hour ago

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

2 hours ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

4 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

5 hours ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

5 hours ago