Home उत्तराखंड शेरपुर में राज टैंट हाउस जलकर राख, 26 साल की मेहनत स्वाहा

शेरपुर में राज टैंट हाउस जलकर राख, 26 साल की मेहनत स्वाहा

0

शेरपुर में राज टैंट हाउस जलकर राख, 26 साल की मेहनत स्वाहा

अर्जुन धारीवाल रुड़की
रुड़की नगर निगम के वार्ड नंबर 1 शेरपुर में बीती रात भीषण आग से राज टैंट हाउस का पूरा कारोबार जलकर राख हो गया।

हाईवे किनारे स्थित टैंट हाउस में रात करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद भी सामान नहीं बचाया जा सका।

बताया गया कि शुरुआत में छोटी दमकल गाड़ी पहुंची, जो आग पर काबू नहीं पा सकी। बाद में मंगलौर और बहादराबाद से बड़ी गाड़ियां मंगाई गईं, लेकिन पहुंचने में करीब 1 घंटा लग गया। तब तक सब कुछ जल चुका था। आग बराबर के रिहायशी भवन तक भी पहुंच गई थी, जिसे 3 दमकल गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद बुझाया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर शुरुआत में ही बड़ी गाड़ी पहुंच जाती तो नुकसान काफी कम हो सकता था। सोलानी पुल बंद होने से बड़ी गाड़ी नहीं आ सकी, इसको लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

टैंट हाउस मालिक विश्वराज सैनी लोकतांत्रिक जनमोर्चा के संस्थापक सदस्य हैं और लंबे समय से कांवड़ सेवा में भी सक्रिय हैं। घटना के बाद सर्वसमाज के लोग उनके पास पहुंचकर ढांढस बंधा रहे हैं।

सुभाष सैनी ने उठाए सवाल:
लोकतांत्रिक जनमोर्चा के संयोजक एवं कांग्रेस नेता सुभाष सैनी ने कहा कि पिछले 4 साल से सोलानी नदी पुल बड़े वाहनों के लिए बंद है। भाजपा सरकार ने पुल निर्माण में गंभीरता नहीं दिखाई। अगर पुल समय पर बन जाता तो बड़ी दमकल गाड़ी सीधे मौके पर पहुंच सकती थी और लाखों का नुकसान बच जाता।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version