Categories: Uncategorized

VIDISHA : BJP नेता की पत्नी की क्रूरता से हत्या,

विदिशा जिले के सिविल लाइन थाने में पूर्व सरपंच रामविलास ठाकुर की पत्नी रानी बाई ठाकुर (35) की उनके ही घर में हत्या कर दी गई थी। जब रामविलास खेत से घर लौटा तो पत्नी की किचन में खून से लथपथ लाश देख दंग रह गया। अब पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विदिशा जिले के सिविल लाइन थाने के ग्राम जैतपुरा में 10 मार्च को पूर्व सरपंच रामविलास ठाकुर की पत्नी रानी बाई ठाकुर (35) की उनके ही घर में हत्या कर दी गई थी। उस समय बड़ा बेटा प्रशांत रावत और बेटी उमा रावत मौजूद थे। दोपहर 12.30 बजे जब रामविलास खेत से घर लौटा तो उसकी पत्नी की किचन में खून से लथपथ लाश मिली।

वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। सीएसपी अतुल सिंह के नेतृत्व में आरोपी की धरपकड़ हेतु विशेष टीम गठित की गई। पुलिस जांच में आरोपी का नाम सामने आ गया है। आरोपी का नाम सुन बीजेपी नेता रामविलास ठाकुर भी दंग रह गए।

हत्याकांड का खुलासा

बुधवार को एएसपी प्रशांत चौबे ने हत्याकांड(BJP leader wife brutally murdered in vidisha) का खुलासा करते हुए बताया कि रामविलास ठाकुर का बड़ा बेटा प्रशांत ठाकुर अपने पिता की दूसरी शादी से खुश नहीं था और अक्सर सौतेली मां रानी ठाकुर से विवाद करता था। उसी ने मां की हत्या की है। गिरफ्तार आरोपी प्रशांत ठाकुर ने पूछताछ में बताया कि वह नहीं चाहता था कि कोई उसकी मां की जगह ले। घटना के दिन जब घर में अन्य लोग नहीं थे, तो उसने मौका देखकर किचन में खाना बना रही रानी बाई की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।

ये सवाल अभी भी बरकरार

पुलिस की इस कार्रवाई में आरोपी सामने आ गया, जिसे गिरफ्तार भी कर लिया गया, लेकिन घर पर ही मौजूद रामबिलास की बेटी की भूमिका को लेकर पुलिस कुछ संतुष्टी पूर्ण जवाब नहीं दे सकी। पहले जो बयान सामने आए थे, जिसमें बेटी के नहाने की बात कही गई थी। उसने किसी प्रकार की कोई आवाज नहीं सुनी या वह इस घटना के बारे कुछ नहीं जानती या फिर वह कुछ छुपा रही है। यह सवाल अभी भी बरकरार है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

8 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

9 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

10 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

13 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

14 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

14 hours ago