Thursday, September 24, 2026

TOP NEWS

“जल्दी बोल, कल सुबह...

अहमदाबाद की निरमा यूनिवर्सिटी में छात्र को 'पनवेल' वाला फिल्मी डायलॉग बोलना भारी पड़ा। प्रोफेसर ने स्टेज पर बुलाकर छात्र का कॉलर पकड़ा और दी करियर बर्बाद करने की धमकी। वीडियो वायरल।

ब्रेकिंग न्यूज़: ‘वेलकम’ फिल्म...

Welcome फिल्म के मशहूर अभिनेता मुश्ताक खान का निधन हो गया है। 56 साल की उम्र में 5 वर्षों से कैंसर से जूझ रहे दिग्गज कलाकार ने मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली। पूरी खबर पढ़ें।

Tata Aeris India Launch:...

Tata Aeris India Launch: आज लॉन्च हो रही है टाटा की नई सेडान Aeris। ₹6.20 लाख की शुरुआती कीमत, 5-स्टार सेफ्टी, 6 एयरबैग्स और सेगमेंट में पहली बार वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स की पूरी डिटेल पढ़ें NTV TIME पर।

₹15,999 में 7000mAh बैटरी...

7000mAh की महा-बैटरी और 48MP AI कैमरा वाले Ai+ Nova 2 Power 5G स्मार्टफोन की सेल Flipkart पर शुरू हो गई है। मात्र ₹15,999 की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुए इस बजट 5G फोन के स्पेसिफिकेशन्स और ऑफर्स की पूरी जानकारी पढ़ें NTV TIME पर।
Homeमध्य प्रदेशअनूपपुर : एमपी का बड़ा अफसर हुआ फरार, सरकार ने किया सस्पेंड

अनूपपुर : एमपी का बड़ा अफसर हुआ फरार, सरकार ने किया सस्पेंड

  • एमपी के एक बड़े अफसर फरार हो गए हैं। उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद राज्य सरकार ने भी अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है।

एमपी के एक बड़े अफसर फरार हो गए हैं। उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद राज्य सरकार ने भी अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है। प्रदेश के अनूपपुर में यह कड़ी कार्रवाई की गई है। यहां के कृषि विभाग के उपसंचालक और किसान कल्याण विभाग के परियोजना संचालक नारायण दास गुप्ता यानि एनडी गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है। उनपर करोड़ों के गबन का आरोप है। इस मामले में एनडी गुप्ता की अग्रिम जमानत याचिका पहले ही खारिज हो चुकी है और वे फरार चल रहे हैं।

अनूपपुर के कृषि विभाग के उपसंचालक और किसान कल्याण विभाग के परियोजना संचालक एनडी गुप्ता पर 2.29 करोड़ के गबन का आरोप लगा था। मामले की जांच की गई जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद राज्य के आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ईओडब्लू (EOW) ने एनडी गुप्ता के खिलाफ भ्रष्टाचार का प्रकरण दर्ज कर लिया था।

ईओडब्लू द्वारा 11 फरवरी को केस दर्ज कर लिए जाने के बाद एनडी गुप्ता फरार हो गए थे। अब सरकार ने कृषि उपसंचालक नारायण दास गुप्ता को निलंबित कर दिया है। गुप्ता को मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम 1966 के नियम-9 (क) के अंतर्गत सस्पेंड किया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय संयुक्त संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास, जबलपुर संभाग जबलपुर रहेगा। इस दौरान एनडी गुप्ता को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

बता दें कि बीते दिनों एनडी गुप्ता की अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज हो चुकी है। अनूपपुर कोर्ट में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के विशेष न्यायाधीश पंकज जैसवाल ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments