Thursday, October 22, 2026

TOP NEWS

मां दुर्गेश्वरी धाम पर...

मां दुर्गेश्वरी धाम पर 9 दिवसीय गरबा महोत्सव सम्पन्न, समापन पर हुवा विशाल...

Lava Aura Curve 5G...

Lava Aura Curve 5G भारत में हुआ लॉन्च। ₹23,999 की कीमत में पाएं अनोखी दोहरी स्क्रीन (Dual Display), 6000mAh बैटरी और 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले। जानें इसके सभी फीचर्स।

यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन...

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और कुख्यात यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन की तस्वीरें वायरल होने पर मचा बवाल। विपक्ष ने दागे गंभीर सवाल, जानें क्या है पूरा मामला।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

सरदारपुरमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सरदारपुर दौरे की तैयारियां तेजकलेक्टर और एसपी ने...
Homeउत्तर प्रदेशझांसी : पूर्व मंत्री के भाई के बहू की मौत, बेडरूम में...

झांसी : पूर्व मंत्री के भाई के बहू की मौत, बेडरूम में मौजूद थे पति और बॉयफ्रेंड, जानें पूरा मामला

  • झांसी में पूर्व मंत्री के भाई की बहू की हत्या कर दी गई है। महिला के बॉयफ्रेंड ने ही उसकी हत्या की है। फिलहाल, पुलिस ने बॉयफ्रेंड और पति को हिरासत में लिया है।

झांसी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पार्टी में पूर्व मंत्री के भाई की बहू का मर्डर कर दिया गया। महिला ने पहले पति और बॉयफ्रेंड के साथ शराब पी। इसके बाद, बॉयफ्रेंड ने महिला को पीटा और फिर गला घोंटकर मार डाला। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो महिला की लाश बेड पर पड़ी थी। जिस बेड पर महिला थी, उसी पर बॉयफ्रेंड भी था, जबकि पति सोफे पर नशे में धुत पड़ा था।

बेटी ने पुलिस को दी सूचना

फिलहाल, पुलिस ने महिला के बॉयफ्रेंड और पति को हिरासत में लिया है। वहीं, महिला के चेहरे, आंख, गर्दन और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। मामले की सूचना बेटी ने पुलिस को दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बेटी ने बताया कि कमरे से अंदर से मां के चिल्लाने की आवाज आ रही थी। आवाज सून जब बेटी कमरे के पास पहुंची को बॉयफ्रेंड उसे रुपए देकर भगाने लगा और फिर दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद, मामले की सूचना बेटी ने पुलिस को दी। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

संगीता के 3 बच्चे हैं

कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्ष्मी गेट बाहर मोहल्ले में रविंद्र अहिरवार अपनी पत्नी संगीता (36) और 3 बच्चों के साथ रहते हैं। संगीता के 3 बच्चे 12 साल की बेटी एंजल, 10 साल की बेटी अर्पिता और 5 साल के बेटे अंश हैं। संगीता पूर्व मंत्री रतनलाल अहिरवार के भाई तुलसीदास की बहू थी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बड़ी बेटी एंजल ने पुलिस को बताया कि यह घटना गुरुवार शाम की है। 9 बजे के करीब रोहित वाल्मीकि शराब लेकर घर पर आया। इसके बाद मां संगीता, रोहित और पिता रविंद्र बेडरूम में चले गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। उन्होंने मुझे और मेरे भाई-बहन को ऊपर किराएदार महिला के पास भेज दिया। कमरे के अंदर मां ने पति और बॉयफ्रेंड के साथ शराब पी।

किराएदार ने 112 पर कॉल करके पुलिस बुला ली

बड़ी बेटी एंजल ने बताया कि करीब एक घंटे बाद वे अपने भाई-बहनों के साथ नीचे आ गईं और दूसरे कमरे में चली गईं। तभी बेडरूम से मारपीट की आवाजें सुनाई देने लगीं। एंजल दौड़कर बेडरूम के दरवाजे पर पहुंची और खटखटाया। रोहित उसे रुपए देकर भगाने लगा और फिर दरवाजा बंद कर लिया।

घबराकर एंजल दूसरी मंजिल पर रहने वाली किराएदार शकुंतला के पास पहुंची और उसे पूरी बात बताई। शकुंतला के साथ वह नीचे वापस आईं, लेकिन तब तक आवाजें शांत हो चुकी थीं। शकुंतला ने भी दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद शकुंतला ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया।

पुलिस ने पति और बॉयफ्रेंड को हिरासत में लिया

पुलिस के आने पर बेडरूम अंदर से बंद था। किसी तरह दरवाजा खुलवाया गया। दरवाजा खुलने पर देखा गया कि संगीता की लाश बेड पर पड़ी थी। वहीं, रोहित (बॉयफ्रेंड) उसी बेड पर मौजूद था और पति रविंद्र सोफे पर लेटा हुआ था। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। कमरे से शराब की तीन बोतलें भी बरामद की गईं।

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने दी जानकारी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि संगीता अहिरवार का शव उनके बेडरूम में मिला। उसी कमरे में महिला का पति और बॉयफ्रेंड भी मौजूद थे। दोनों को हिरासत में लिया गया है। महिला की आंख और गले पर चोट के निशान पाए गए हैं। कमरे से शराब की बोतलें भी बरामद की गई हैं। फील्ड यूनिट ने सबूत जुटाए हैं। मौत के कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा। पुलिस परिजनों से तहरीर लेकर केस दर्ज कर रही है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments