Home Uncategorized अवैध गिट्टी परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर जप्त

अवैध गिट्टी परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर जप्त

0

डिंडोरी। जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। अजु पवन भदौरिया, कलेक्टर डिंडोरी के निर्देशन में खनिज विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत अवैध गतिविधियों पर नजर रखते हुए लगातार कार्यवाहियां की जा रही हैं।

इसी क्रम में आज खनिज विभाग की टीम ने ग्राम विक्रमपुर, तहसील डिंडोरी, चौकी विक्रमपुर क्षेत्र में अवैध रूप से गिट्टी का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर को पकड़ा। जप्त किए गए ट्रैक्टर का पंजीयन क्रमांक MP52ZB2837 है, जिसे चालक कमल सिंह धुर्वे, निवासी विक्रमपुर द्वारा चलाया जा रहा था। 

खनिज विभाग की टीम द्वारा उक्त ट्रैक्टर को जप्त कर विक्रमपुर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। मामले में खनिज नियमों के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आगामी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। यह प्रकरण न्यायालय कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version