Explore the website

Looking for something?

Tuesday, July 28, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

जिला चिकित्सालय डिण्डौरी में...

कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरतने तथा स्वास्थ्य विभाग की छबि धूमिल...

इंदौर में ड्राई फ्रूट...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) ग्राहक की शिकायत पर मालवा मिल स्थित दुकान से...

इंदौर में दो राज्यों...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) इंदौर में राजस्थान और मध्य प्रदेश पुलिस के बीच...

डॉक्टर की लापरवाही से...

शाहपुरा/डिंडौरी। विकासखंड शहपुरा के ग्राम कठौतिया निवासी एक पशुपालक ने मेहंदवानी पशु चिकित्सालय...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर में बाबा जयगुरुदेव मंदिर का पूजन-शिलान्यासबाबा उमाकान्त महाराज करेंगे 21 फरवरी...

इंदौर में बाबा जयगुरुदेव मंदिर का पूजन-शिलान्यासबाबा उमाकान्त महाराज करेंगे 21 फरवरी को, देशभर से भक्त आएंगे

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर के नावदापंथ स्थित जयगुरुदेव आश्रम में 21 फरवरी, शनिवार को बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के मंदिर का पूजन एवं शिलान्यास किया जाएगा। यह कार्यक्रम बाबा उमाकान्त महाराज द्वारा संपन्न कराया जाएगा।

हिंदी तिथि के अनुसार यह शुक्ल चतुर्दशी का दिन होगा। इस अवसर पर सुबह 11:30 बजे पूजन और शिलान्यास होगा, जिसके बाद महाराज जी द्वारा सत्संग सुनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देशभर से बाबा के भक्त इंदौर पहुंच रहे हैं।

इस आध्यात्मिक शिलान्यास एवं सत्संग कार्यक्रम के लिए बाबा जयगुरुदेव आश्रम में बड़े पैमाने पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। आश्रम धार रोड, नावदापंथ पर स्थित है।

बाबा जयगुरुदेव संगत, इंदौर ने इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम में सभी धर्म, जाति और समाज के नागरिकों को आमंत्रित किया है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version