Explore the website

Looking for something?

Tuesday, March 10, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

बिलगांव में धूमधाम से...

बैठक में तैयारियों पर चर्चा, आसपास के साहू बाहुल्य गांवों से स्वजातीय बंधुओं...

शहपुरा में रंगपंचमी पर...

जिले के शहपुरा में रंगपंचमी के अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन...

कांग्रेस का होली मिलन...

वरिष्ठ नेत्री कृष्णा उरैती और पूर्व नपं अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में...

कार्यालय कलेक्टर (खाद्य शाखा...

कार्यालयीन आदेश क्रमांक / 117 डिंडोरी, दिनांक 06 फ़रवरी 2026 एवं आदेश क्रमांक...
HomeUncategorizedइंदौर : अवैध निर्माण हटाने पहुंचे निगम कर्मचारियों पर टूट पड़े दुकानदार,...

इंदौर : अवैध निर्माण हटाने पहुंचे निगम कर्मचारियों पर टूट पड़े दुकानदार, घेर-घेरकर मारा, पुलिस को संभालना पड़ा मोर्चा

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर नगर निगम की कार्रवाई के दौरान एक बार फिर जमकर विवाद हो गया। अवैध निर्माण को हटाने पहुंचे निगम के अमले पर दुकानदारों ने हमला बोल दिया और टूट पड़े।

पुलिस बल के मौके पर नहीं होने से काफी देर तक विवाद चलता रहा,करीब आधे घंटे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद कर रहे दुकानदारों को हिरासत में लिया। इसके बाद ही निगम की कार्रवाई दोबारा से शुरू हो सकी।

दुकानदार हुए आक्रामक, निगम कर्मचारियों के साथ की मारपीट

दरअसल नगर निगम की टीम कनाडिया इलाके में सड़क और फुटपाथ से अवैध निर्माण को हटाने पहुंची थी इस दौरान अस्थाई दुकानदारों ने नगर निगम की इस कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद भवन अधिकारी ने उन्हें समझाइश देने का भी प्रयास किया लेकिन इसी दौरान कुछ दुकानदार आक्रामक हो गए और निगम के कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

मौके पर नहीं था पुलिस बल, लंबा चला विवाद

निगमकर्मी काफी समय तक दुकानदारों के बीच फंसे रहे, मौके पर पुलिस बल नहीं था तो विवाद देर तक होता रहा। नगर निगम के भवन अधिकारी ने बताया की कनाडिया इलाके में किये गए अवैध निर्माण को हटाने की सूचना पूर्व में दुकानदारों को दी गई थी लेकिन फिर भी वो कार्रवाई का विरोध कर रहे थे। लिहाजा पुलिस बल की मौजूदगी में करीब 100 अवैध दुकानों और गुमटियों को हटाया गया है। नगर निगम की तरफ से विवाद करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कनाडिया थाने में आवेदन दिया गया है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version