Explore the website

Looking for something?

Thursday, April 30, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

आम आदमी पार्टी ने...

किसानों की सुनी समस्या, जिला प्रशासन करे जल्द निराकरण* डिंडौरी (शहपुरा):-आम आदमी पार्टी (AAP)...

इंदौर: भीषण गर्मी में...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में भीषण गर्मी के बीच जहां आम लोग घरों से...

इंदौर सिटी ACP के...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में रविवार देररात को एसीपी रूबीना मिजवानी और उनके पति...

पूर्व मंडल अध्यक्ष घनश्याम...

शहपुरा- भारतीय जनता पार्टी में संगठन विस्तार एवं किसान वर्ग को मजबूत नेतृत्व...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर कारोबारी को धमकी देने के मामले में अशोक नगर जेल में...

इंदौर कारोबारी को धमकी देने के मामले में अशोक नगर जेल में बंद बदमाश गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े तार

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

बदमाश मनीष जांगिड़ को 5 मार्च को अशोकनगर पुलिस ने पेट्रोल बम के साथ गिरफ्तार किया था. वह हैरी बॉक्सर गैंग का गुर्गा बताया जा रहा है.

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर के कारोबारी संजय जैन को तीन दिन पहले रंगदारी के लिए धमकी के तार अशोक नगर से जुड़ते नजर आ रहे हैं. इस मामले में पुलिस ने जिला जेल में बंद एक बदमाश को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है. पुलिस की टीम उसे इंदौर लेकर रवाना हो गई है.

जानकारी के अनुसार, सोमवार 23 मार्च की सुबह इंदौर क्राइम ब्रांच की 15 सदस्यीय टीम अचानक अशोकनगर पहुंची और जिला जेल अशोकनगर में बंद लॉरेंस गैंग से जुड़े सहयोगी मनीष जांगिड़ को अपने साथ ले गई. हालांकि, अधिकारियों ने यह साफ नहीं किया कि मनीष जांगिड़ को किस विशेष मामले में इंदौर ले जाया गया है. लेकिन, सूत्रों का कहना है कि उससे कारोबारी संजय जैन को दी गई धमकी देने के मामले में उससे पूछताछ की जा सकती है.

पुलिस ने पेट्रोल बम के साथ किया था गिरफ्तार

बता दें कि बदमाश मनीष जांगिड़ को 5 मार्च को अशोकनगर पुलिस ने पेट्रोल बम के साथ गिरफ्तार किया था. वह हैरी बॉक्सर गैंग का गुर्गा बताया जा रहा है. अशोकनगर में पहले से ही फिरौती से जुड़े मामले में अंतरराष्ट्रीय शूटर हैरी बॉक्सर और ऋतिक बॉक्सर से जुड़े इस गैंग के दो अन्य सहयोगी भी जेल में बंद हैं. सूत्रों के मुताबिक, इंदौर पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है और मनीष जांगिड़ से गैंग की गतिविधियों और धमकी से जुड़े मामलों में अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है.

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version