Home मध्य प्रदेश दसई उप मंडी में 10 टन एवं 50 टन क्षमता के नवीन...

दसई उप मंडी में 10 टन एवं 50 टन क्षमता के नवीन टोल कांटे का शुभारंभ

0

सरदारपुर

दसई उप मंडी में 10 टन एवं 50 टन क्षमता के नवीन टोल कांटे का शुभारंभ

सरदारपुर से दशरथ पाटीदार

सरदारपुर। आज सोमवार दिनांक 21 सितंबर को दसई उप मंडी परिसर में 10 टन एवं 50 टन क्षमता वाले बड़े इलेक्ट्रॉनिक टोल कांटे का भव्य शुभारंभ किया गया।

शुभारंभ समारोह राजगढ़ मंडी के सचिव श्री प्रकाश दांगी एवं एडवोकेट श्री मुकेश पाटीदार (केवलजी) के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। अतिथियों द्वारा फीता काटकर एवं पूजा-अर्चना कर कांटे का विधिवत शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर किसान संघ सरदारपुर से श्री राधेश्याम बड़गोता, श्री दिनेश पाटीदार, श्री संतोष चौधरी, श्री सुनील पाटीदार, मंडी व्यापारी एसोसिएशन दसई से श्री महेश पाटीदार, श्री मुकेश टैक्सी, श्री कमल खिलेड़ी, श्री जे.पी. जायसवाल, श्री भैय्यू भग्गाभेरा, श्री जितेंद्र उनकारजी, श्री पारस मेकेनिक सहित राजगढ़ मंडी अधीक्षक श्री हरिशंकर जोशी, निरीक्षक श्री भीमसिंह ठाकुर, मंडी कर्मचारी श्री गब्बा मेडा, प्यून श्री बद्री पटेल, किसान संघ के अन्य पदाधिकारी, व्यापारीगण, नागरिकगण एवं दसई के पत्रकार बंधु विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नए एवं आधुनिक क्षमता के टोल कांटे के शुरू होने से क्षेत्र के किसानों एवं व्यापारियों को तौल में सुविधा मिलेगी तथा उप मंडी में व्यापार और सुगम होगा। उपस्थित सभी लोगों ने इस पहल के लिए शुभकामनाएं दीं।

अंत में सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार टोल कांटे के संचालक श्री आशीष जायसवाल द्वारा व्यक्त किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version