Explore the website

Looking for something?

Wednesday, March 18, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

बिलगांव में भक्ति और...

पापमोचनी एकादशी पर निकली आकर्षक झांकियां, प्रतिभावान विद्यार्थियों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान डिण्डौरी।...

भारतीय किसान संघ डिण्डौरी...

किसानों की समस्याओं पर कार्रवाई नहीं होने से लिया बड़ा निर्णय* डिण्डौरी:- जिले में...

बेटमा पुलिस ने नाबालिग...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) यह मामला तब सामने आया जब छात्रा ने 24...

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने...

शहपुरा | शहपुरा विधानसभा क्षेत्र के विकास पथ पर आज एक नया अध्याय...
HomeUncategorizedइंदौर : बेकाबू स्कूल बस ने इंदौर में मचाया कोहराम, छात्रा सहित...

इंदौर : बेकाबू स्कूल बस ने इंदौर में मचाया कोहराम, छात्रा सहित 2 की मौत

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। अंतिम चौराहा बड़ा गणपति के पास मिडकैप स्कूल की बस ने अचानक नियंत्रण खो दिया और कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक छात्रा और एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरा हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, मिडकैप स्कूल की बस में कई बच्चे सवार थे। बस ड्राइवर तेज गति से गाड़ी चला रहा था और अचानक नियंत्रण खो बैठा। सबसे पहले उसने स्कूल से बाहर निकल रही बच्ची को टक्कर मारी, फिर एक्टिवा सवार सॉफ्टवेयर इंजीनियर सारांश को रौंद दिया। इतना ही नहीं, आगे जाकर उसने एक ऑटो रिक्शा को भी जोरदार टक्कर मारी, जिससे ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्कूल बस की टक्कर से मरने वाले छात्रा और युवक

हादसे के बाद ड्राइवर बस वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान छात्रा मानसी और सॉफ्टवेयर इंजीनियर सारांश ने दम तोड़ दिया।

एडिशनल DCP आलोक शर्मा ने बताया कि हादसे के वक्त बस तेज रफ्तार में थी और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ड्राइवर काफी तेज गति से बस चला रहा था, जिसके चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version