Explore the website

Looking for something?

Saturday, May 2, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

डिंडोरी जिले में विशेष...

डिंडोरी। Security Skills Council of India (SSCI) एवं Security and Intelligence Services Limited...

आम आदमी पार्टी ने...

किसानों की सुनी समस्या, जिला प्रशासन करे जल्द निराकरण* डिंडौरी (शहपुरा):-आम आदमी पार्टी (AAP)...

इंदौर: भीषण गर्मी में...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में भीषण गर्मी के बीच जहां आम लोग घरों से...

इंदौर सिटी ACP के...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में रविवार देररात को एसीपी रूबीना मिजवानी और उनके पति...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर : दूषित पानी पीने से एक की मौत, 35 से अधिक...

इंदौर : दूषित पानी पीने से एक की मौत, 35 से अधिक लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिले विजयवर्गीय, CM ने प्रशासन को दिए निर्देश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने के करण 35 से अधिक लोग बीमार हो गए. सभी बीमार मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी अस्पताल पहुंचकर मरीजों से बात की. उन्होंने कहा है कि सभी के इलाज का खर्च प्रशासन वहन करेगा, जिन्होंने पैसे जमा करा दिए हैं उनके पैसे वापस किए जाएंगे.

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में सोमवार को दूषित पानी पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 35 से अधिक लोग बीमार है. क्षेत्र के रहवासी को उल्टी, लूज मोशन की शिकायत हुई, जिसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जानकारी के मुताबिक, दूषित पानी पीने से 70 वर्षीय नंदलाल पाल की मौत हो गई है.

दूषित पानी पीने से एक व्यक्ति की मौत

बता दें कि दूषित पानी पीने से 35 से अधिक लोग बीमार हो गए. हालांकि इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें से 70 वर्षीय नंदलाल पाल की मौत हो गई है. आशंका जताई जा रही है की वार्ड के आसपास चल रही खुदाई की वजह से गंदगी पानी में मिल गई होगी, जिस वजह से पीने का पानी दूषित हुआ होगा. फिलहाल इसकी जांच की जा रही है.

मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रशासन को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं.

दूषित पानी पीने से 35 से अधिक लोग बीमार

https://ntvtime.com/wp-content/uploads/2025/12/indore-news.mp4

एडमिट हुए मरीजों की हालात स्थिर है. बता दें कि विभिन्न अस्पतालों में रहवासियों को एडमिट किया गया है. हालांकि कई लोग ठीक होकर डिसचार्ज भी हो चूके हैं.

कैलाश विजयावर्गी ने अस्पतालों को दिए ये निर्देश

https://ntvtime.com/wp-content/uploads/2025/12/indore-news-3.mp4

सोमवार देर रात मंत्री कैलाश विजयावर्गी, विधायक रमेश मेंडोला, मेयर पुष्यमित्र भार्गव वरमा अस्पताल पहुंचे और भर्ती मरीज से मुलाकात कर स्थिति जानी. मीडिया से बातचित में मंत्री कैलाश विजयावर्गी ने अपील की कि पानी उबालकर ही पिए और सीधे नल का पानी ना ले. अस्पतालों को निर्देश दिया गया है की मरीजों का निशुल्क इलाज किया जाए इसका पुरा खर्च सरकार उठाएगी.

https://ntvtime.com/wp-content/uploads/2025/12/indore-news-2.mp4

जांच टीम ने लिया सैंपल

उन्होंने कहा पानी के दूषित होने के करण का अभी तक पता नहीं चल पाया है, टीम ने सैंपल लिया है और जल्द स्थिति स्पष्ट होगी.

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version