Explore the website

Looking for something?

Saturday, July 25, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

जिला चिकित्सालय डिण्डौरी में...

कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरतने तथा स्वास्थ्य विभाग की छबि धूमिल...

इंदौर में ड्राई फ्रूट...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) ग्राहक की शिकायत पर मालवा मिल स्थित दुकान से...

इंदौर में दो राज्यों...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) इंदौर में राजस्थान और मध्य प्रदेश पुलिस के बीच...

डॉक्टर की लापरवाही से...

शाहपुरा/डिंडौरी। विकासखंड शहपुरा के ग्राम कठौतिया निवासी एक पशुपालक ने मेहंदवानी पशु चिकित्सालय...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर : परेशान होकर हेड कॉन्स्टेबल ने उठाया खौफनाक कदम,पैसों को लेकर...

इंदौर : परेशान होकर हेड कॉन्स्टेबल ने उठाया खौफनाक कदम,पैसों को लेकर ब्लैकमेल कर रही थी महिला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

  • मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां एक हेड कॉन्स्टेबल विनोद यादव ने बुधवार को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिसकर्मी को लगातार एक महिला पैसों को लेकर ब्लैकमेल कर रही थी और झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दे रही थी।

दरअसल, विनोद यादव का परिवार कुछ दिनों पहले ही हरियाणा गया हुआ था। तभी हेड कॉन्स्टेबल ने एमआईजी थाना के पीछे बने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गए।

इधर, कनाड़िया इलाके में रहने वाली एक महिला का नाम सामने आया है। वह काफी समय से रुपयों को लेकर विनोद को परेशान कर रही थी। विनोद के द्वारा काफी पैसे दिए जा चुके थे। बावजूद इसके और पैसों की डिमांड महिला के द्वारा की जा रही थी। पुलिस को महिला के फोन से कुछ अहम जानकारियां मिली हैं।

जानकारी के मुताबिक, हेड कॉन्स्टेबल विनोद यादव की बेटी शादी कुछ समय पहले ही हुई थी। वह पहले खजराना थाने में पदस्थ थे। इसके बाद परदेशीपुरा थाने में ट्रांसफर हुआ था। उसके बाद से वहीं पदस्थ थे।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version