Home मध्य प्रदेश इंदौर : पैसे देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, पुलिस ने विदेशी...

इंदौर : पैसे देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, पुलिस ने विदेशी नागरिक पर दर्ज किया केस

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

  • इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र का मामला. पुलिस ने 7 से 8 विदेशी नागरिकों के बयान किए दर्ज, जांच जारी.

इंदौर: विजयनगर थाना पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में एक विदेशी नागरिक के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच- पड़ताल में जुटी है. पुलिस ने तकरीबन 7 से 8 विदेशी नागरिकों के बयान दर्ज किए हैं.

पूरा मामला इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र का है. शिकायतकर्ता राजेश पटेल ने विजयनगर थाने में स्टीफन बीजू पॉल निवासी ट्रेजर फेंटेसी राऊ के खिलाफ केस दर्ज कराया है. राजेश ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने एक साथी श्याम के साथ मल्हार मेगा मॉल घूमने गए हुए थे. वहां स्टीफन और सात आठ विदेशी नागरिक मिले. वहां उन्होंने हिंदू धर्म के बारे में आपत्तिजनक बातें कहीं.

इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र का मामला, धर्मांतरण के लिए पैसे का लालच

इस दौरान स्टीफन ने उन्हें लालच देते हुए कहा कि अगर ईसाई धर्म अपनाओगे तो रुपये व अन्य सुविधाएं मिलेंगी. इस दौरान उन्होंने चर्च का पानी पीने को कहा. उन्होंने कहा कि इस पानी के पीते ही तुम हमारा धर्म परिवर्तन हो जाएगा और तुम ईसाई बन सकते हो.

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया “राजेश पटेल की शिकायत पर विजयनगर पुलिस ने आरोपी स्टीफन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है. विजयनगर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.” बताया जा रहा है कि स्टीफन पिछले कुछ दिनों से इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र स्थित ट्रेजर फेंटेसी में ही रह रहा था. उसके साथ आठ अन्य दोस्त इंदौर के ही एक निजी होटल में ठहरे हुए हैं. वे मूल रूप से कहां के रहने वाले हैं, पुलिस इसके बारे में पता लगा रही है.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version