Explore the website

Looking for something?

Sunday, July 26, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

जिला चिकित्सालय डिण्डौरी में...

कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरतने तथा स्वास्थ्य विभाग की छबि धूमिल...

इंदौर में ड्राई फ्रूट...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) ग्राहक की शिकायत पर मालवा मिल स्थित दुकान से...

इंदौर में दो राज्यों...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) इंदौर में राजस्थान और मध्य प्रदेश पुलिस के बीच...

डॉक्टर की लापरवाही से...

शाहपुरा/डिंडौरी। विकासखंड शहपुरा के ग्राम कठौतिया निवासी एक पशुपालक ने मेहंदवानी पशु चिकित्सालय...
HomeUncategorizedइंदौर में दर्दनाक सड़क हादसा, 2 की मौत 3 घायलों में से...

इंदौर में दर्दनाक सड़क हादसा, 2 की मौत 3 घायलों में से एक का हाथ कटकर अलग हुआ

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

  • देव गुराडिया फ्लाई ओवर के पास कंटेनर अनियंत्रित होकर कार और बाइक पर पलट गया, जिससे बाइक सवार 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि कार में सवार 3 लोग घायल हैं।

मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसकी ताजा बानगी देखने को मिली इंदौर में, जहां बायपास के देव गुराडिया फ्लाई ओवर के नजदीक एक बेलगाम दौड़ता कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि, कंटेनर एक कार और एक बाइक पर पलटा है, जिसके चलते हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि कंटेनर खाद से लदा था, जो भोपाल की तरफ जा रहा था। बाईपास पर अचानक कंटेनर का संतुलन बिगड़ा, जिसके चलते वो डिवाइडर से टकराकर उसे तोड़ते हुए सड़क की दूसरी तरफ आकर एक बाइक और एक कार पर पलट गया। हादसे के बाद घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई, जिसके चलते बाईपास पर कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।

स्थानीय लोगों ने की घायलों की मदद

हादसे की जानकारी लगते ही कनाड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। कंटेनर को हटाने के लिए 3 क्रेन मशीन और 1 जेसीबी मशीन की मदद ली गई। स्थानीय लोगों ने भी घायलों की सहायता करने में तत्परता दिखाई और उन्हें नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version