Home मध्य प्रदेश इंदौर : शिलांग में टूरिस्ट के कैमरे में रिकॉर्ड हुआ राजा और...

इंदौर : शिलांग में टूरिस्ट के कैमरे में रिकॉर्ड हुआ राजा और सोनम रघुवंशी का आखिरी वीडियो, उसने लिखा Recorded Accidentally

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

  • राजा रघुवंशी और सोनम का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वे दोनों शिलांग के जंगल में घूमते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो एक टूरिस्ट ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड किया था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस को जांच में मदद मिलने की उम्मीद है।

इंदौर। राजा रघुवंशी और सोनम का एक नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में दोनों जंगल के बीच से निकलते हुए पहाड़ी पर चढ़ते नजर आ रहे हैं। दरअसल शिलांग के करीब डबल डेकर रूट पर एक टूरिस्ट के कैमरे में ये दोनों रिकॉर्ड हो गए।

देव सिंह नाम के एक युवक ने अपने इंस्टाग्राम पर राजा और सोनम का यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि 23 मई के दिन मैं मेघालय के डबल डेकर रूट पर घूमने के लिए गया था, इस दौरान वहां कई वीडियो भी रिकॉर्ड किए। कल जब मैं सारे वीडियो को देख रहा था तो इसमें मुझे इंदौर का वह कपल दिखाई दिया।

देव सिंह ने लिखा कि उस समय सुबह के करीब 9.45 बज रहे होंगे, जब हम नीचे उतर रहे थे और राजा और सोनम ऊपर चढ़ रहे थे। सोनम ने वही सफेद रंग की टी शर्ट पहन रखी है, जो राजा की लाश के पास से बरामद हुई थी। उन्होंने लिखा है कि मुझे उम्मीद है कि यह वीडियो मेघालय पुलिस को राजा मर्डर केस की कड़‍ियां जोड़ने में मदद करेगा।

राजा और सोनम से 20 मिनट पहले ऊपर पहुंचे थे बाकी तीनों आरोपी

देव सिंह ने लिखा है किे मैंने जब राजा को उस वीडियो में देखा तो मुझे उनके साथ हुई घटना के लिए बहुत बुरा लगा। वो बहुत ही सामान्य लग रहे थे, उन्हें नहीं पता था कि आगे उनके साथ क्या होने वाला है। मेरे पास एक और वीडियो हैं, जिसमें इंदौर के वो तीन लोग भी दिख रहे हैं जो राजा और सोनम से 20 मिनट पहले ऊपर पहुंचे थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version